विज्ञापन

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ग‍िरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी भी अरेस्‍ट

बुलंदशहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों से अरनिया क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई. पुल‍िस ने एक बदमाश और उसके साथी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है.

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ग‍िरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी भी अरेस्‍ट
बदमाश के पैर में लगी गोली.

बुलंदशहर के अरनिया क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई. खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश तालिब के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. पुल‍िस ने उसे दबोच ल‍िया. वहीं उसके साथी जबरशेर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, मोटर का कॉपर तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक, ताला और मोटर तोड़ने के औजार बरामद किए हैं.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपी भैंस चोरी और मोटर से कॉपर तार चोरी जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं. अब उनसे पूछताछ कर जिले और आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और पुलिस द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनके और अन्य साथी कितने और कहां-कहां छिपे हुए हैं. पूछताछ के बाद बदमाशों के अन्य साथियों का भी पता कर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

UP के 5 जिलों में एनकाउंटर: छेड़छाड़ करने वाले ऑटो चालक को मुठभेड़ में लगी गोली, अयोध्या में सुपारी किलर ढेर

पुल‍िस पर की थी फायर‍िंग 

सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया क‍ि थाना अरनिया पुलिस के द्वारा चेकिंग की जा रही थी, तभी एक बाइक पर दो सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया गया, जिसको देख बदमाश भागने लगे. कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई औऱ मौका पाकर दोनों के द्वारा पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिए. 

बदमाशों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे 

बदमाशों ने बताया क‍ि अप्रैल में उनके द्वारा थाना रनिया क्षेत्र में पशु चोरी की घटना की गई थी. जहांगीराबाद से एक मोटर चोरी की घटना की गई थी. इनके ऊपर पहले से गैंगस्टर, चोरी आदि गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं.

बुलंदशहर: निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 6 मजदूर दबे, रेस्क्यू कर सभी को निकाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bulandshahr, Bulandsahar Crime News, Encounter, UP News, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com