बॉलीवुड के “बादशाह” अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को बुधवार को जान मारने की धमकी मिली है. मुंबई के बांद्रा थाने में धमकी को लेकर केस दर्ज किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के रहने वाले फैजान नाम के शख्स ने यह धमकी दी. पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई स्टार एक्टर को जान मारने की धमकी मिली है. शाहरुख खान से पहले सलमान खान को कई बार जान मारने की धमकी मिल चुकी है. शाहरुख खान को धमकी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. हालांकि अधिकतर बार ये धमकियां किसी अपराधियों के द्वारा नहीं बल्कि शरारत करते हुए दी गई.
टाइमलाइन: कब किसे मिली है धमकी
7 नवंबर को शाहरुख खान को मिली धमकी- शाहरुख खान (Sahrukh Khan Threat Call) को जान से मारने की धमकी गुरुवार को मिली. सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के रहने वाले फैजान नाम के शख्स ने यह धमकी दी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार रायपुर के जिस शख्स के मोबाइल से बांद्रा पुलिस स्टेशन में शाहरुख को धमकी भरा कॉल आया, दरअसल उसका मोबाइल चोरी हो चुका है. पुलिस ने बताया कि फैजान खान नाम के शख्स ने मुंबई पुलिस को बताया कि उसने अपने मोबाइल चोरी होने की शिकायत भी दर्ज की है. पुलिस अब मोबाइल चोर की तलाश में है. हालांकि मामले में फैजान खान हिरासत में लिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
6 नवंबर को अभिनेता विक्रांत मैसी को भी मिली धमकी- 12th फेल फिल्म कलाकार विक्रांत मैसी को भी जान मारने की धमकी मिली है. अभिनेता को सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज और कॉल आए थे. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्टोरी के लिए विक्रांत को धमकी मिली है.
25 अक्टूबर को सलमान खान को मिली धमकी- सलमान खान को 25 अक्टूबर 2024 को जान से मारने की धमकी मिली थी. धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया था.
18 अक्टूबर को भी सलमान को धमकी मिली थी- सलमान को 18 अक्टूबर को भी सलमान खान को धमकी भरी कॉल मिली थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया था. आरोपी ने धमकी देते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की थी.
18 सितंबर को सलीम खान को मॉर्निंग वॉक पर मिली थी धमकी- दबंग खान के पिता सलीम खान को मॉर्निंग वॉक के दौरान धमकी मिली थी. हालांकि बहुत जल्द ही पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया था.
जनवरी 2024 में सलमान खान को मिली थी धमकी- बॉलीवुड स्टार सलमान खान को इसी साल जनवरी में धमकी मिली थी. उनके फार्म हाउस में 2 अनजान लोगों ने फेंसिंग के तार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की थी. पुलिस ने जब पकड़ा तो दोनों ने खुद को सलमान का फैन बताया था. उनके पास से फर्जी आधार कार्ड पुलिस ने बरामद किए थे.
अभिनेताओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है. इसके बाद अभिनेता की टीम ने बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, धमकी रायपुर से आई है और आरोपी ने फिरौती की मांग की है. मुंबई पुलिस के अनुसार, मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 308(4) और 351(3)(4) के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कॉल को ट्रेस किया तो छत्तीसगढ़ के रायपुर का निकला. रायपुर निवासी फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरी कॉल की थी. सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए रायपुर गई है.
शाहरुख खान पिछले कुछ समय से कड़ी सुरक्षा के घेरे में हैं. अभिनेता ने 2023 में कहा था कि उन्हें 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. अक्टूबर 2023 में शाहरुख को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी. तब से ही किंग खान सुरक्षा गार्डों के घेरे में हैं.
ये भी पढ़ें- :
सलमान के बाद अब शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, रायपुर एंगल आया सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं