बॉलीवुड एक्टर्स को धमकी मिलने का सिलसिला जारी है. सलमान खान के बाद अब शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई के बांद्रा थाने में धमकी को लेकर केस दर्ज किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, रायपुर के रहने वाले फैजान नाम के शख्स ने यह धमकी दी है. जब पुलिस ने फैजान से पूछताछ की तो पता चला कि फैजान का तो मोबाइल चोरी हुआ था और उसने शिकायत भी दर्ज करवाई थी. वैसे बता दें कि पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है कि यह क्या किसी की शरारत है या फिर वाकई शाहरुख की जान के लिए खतरा है.
पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स के फोन नंबर की डिटेल से उसकी लोकेशन का पता लगाया. इस पूरे मामले में एक्टर शाहरुख खान का भी बयान दर्ज किया जाएगा. बांद्रा पुलिस स्टेशन में धारा 308(4), 351(3)(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Mumbai | Case registered against an unidentified person at Bandra Police Station in Mumbai for allegedly giving a threat to actor Shah Rukh Khan. Offence u/s 308(4), 351(3)(4) BNS registered. Details awaited.
— ANI (@ANI) November 7, 2024
(File photo) pic.twitter.com/wE0fdO8sd9
शाहरुख को जान से मारने की धमकी
शाहरुख से पहले एक्टर सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. कुछ महीने पहले सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कुछ बाइकर्स ने फायरिंग की थी. इसमें लॉरेंस बिश्नोई कनेक्शन सामने आया था. जांच में पता चला था कि लॉरेंस ने ये फायरिंग करवाई थी. लॉरेंस के नाम पर सलमान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. कई मामलों में तो उनसे पैसे भी मांगे गए हैं. अब शाहरुख खान को धमकी देने के मामले ने सबको चौंका दिया है.
सलमान खान को भी मिली थी जान से मारने की धमकी
पिछले दिनों सलमान खान को फिर से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी मिली थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस की ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सऐप नंबर पर लॉरेंस के नाम से धमकी भरा मैसेज भेजा गया था. इस मैसेज में कहा गया था कि "लॉरेंस बिश्नोई का भाई बोल रहा हूं. अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें बिश्नोई समाज के मंदिर में माफी मांगनी होगी या फिर 5 करोड़ रुपये देने होंगे. ऐसा न करने पर जान से मार देंगे, हमारा गैंग आज भी एक्टिव है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं