विज्ञापन

Bigg Boss 20: सबके सामने खुला लव गिल का गेम, उदिति सिंह और माही विज ने बातों-बातों में किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss 20 के लेटेस्ट एपिसोड में उदिति सिंह और माही विज मिलकर लवप्रीत गिल के गेम को डिकोट करती नजर आती हैं. दोनों बात करती हैं कि लव किस तरह दिन के हिसाब से अपना बिहेवियर चेंज करती रहती है.

Bigg Boss 20: सबके सामने खुला लव गिल का गेम, उदिति सिंह और माही विज ने बातों-बातों में किया बड़ा खुलासा
Bigg Boss 20 में धीरे धीरे हो रहा लव के गेम का पर्दाफाश
Social Media
नई दिल्ली:

Bigg Boss 20 में 17 नवंबर का एपिसोड काफी हंगामाखेज रहा. पहले मनीष गोयल काजी के प्रोफेसर रिमार्क पर भड़के. काफी देर तक इनके बीच ये प्रोफेसर शब्द को लेकर बहस छिड़ी. काजी का स्टैंड साफ था कि वह एक अडल्ट हैं और जानते हैं कि वह किसी अपशब्द का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं इसलिए कोई भी बीच में घुसकर उन्हें ये नहीं समझाएगा कि चुप रहो या झगड़ा मत करो. काजी बार-बार प्रोफेसर शब्द दोहरा रहे थे और मनीष गोयल भी अपनी एक ही बात रिपीट कर रहे थे कि वह प्रोफेसर की तरह नहीं दिखते हैं. 

काजी और मनीष गोयल के इस प्रोफेसर विवाद में टीवी एक्टर का एक पुराना ट्रॉमा सामने आया. मनीष गोयल, कनिका और गुल्लु से बात करते हुए शेयर करते हैं कि स्कूल के दिनों में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसके चलते उन्होंने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी. वह एक ऐसी घटना है जिसने उन्होंने गहरे में दफन कर दिया है और वह इसके बारे में बात नहीं करना चाहते. इसके बाद काजी को इस बारे में पता चलता है तो वह कहते हैं कि अब वह उन्हें प्रोफेसर नहीं डॉक्टर कहेंगे. 

उदिती और माही ने डिकोड किया लव का बर्ताव

आद के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि उदिति और माही लव के बर्ताव पर चर्चा करती हैं और कहती हैं कि अलग-अलग हालात में उसके अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं. वे बताती हैं कि नॉमिनेशन के दिन में वह ब्लेजर पहनकर एकदम अलग अंदाज में नजर आती है, लेकिन अगले ही दिन वह खुद को बेचारी और असहाय दिखाने लगती है. माही भी इस बात से सहमत होती है और कहती है कि लवप्रीत अक्सर खुद को एक विक्टिम की तरह पेश करती है. वह आगे बताती है कि उसने एक दिन पहले आम्रपाली से कहा था कि लव चाहती है कि दूसरे लोग उसके लिए खड़े हों और लड़ें. जैसे कि वह चाहती है कि किसी बहस के दौरान कनिका बीच में आए और उसका साथ दे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Bigg Boss 20 Updates, Salman Khan, Entertainment News, Lovepreet Kaur Gill
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com