- अमित शाह से मुलाकात के लिए समय नहीं लिया गया
- मार्च करते हुए शाह के निवास तक जाने का इरादा
- पुलिस ने कहा- मार्च करने की इजाजत नहीं दी जाएगी
अमित शाह से मिलने को लेकर शाहीनबाग के प्रदर्शनकारी बंट गए हैं. शाहीनबाग के कुछ प्रदर्शनकारी गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के पक्ष में आगे आए हैं. इन प्रदर्शनकारियो का कहना है कि वे कल दो बजे गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए जाएंगे. हालांकि कुछ लोग इस मुलाकात के खिलाफ सामने आए हैं. फिलहाल अमित शाह इस मुलाकात के लिए कोई अपॉइंटमेंट नहीं लिया गया है. गृहमंत्री ने बातचीत का न्यौता दिया था. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सभी लोगों से गृहमंत्री बात करें.
तमाम बातचीत के बाद शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों ने कल दो बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास में मिलने के लिए जाने का निर्णय लिया है. प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि वे मार्च करते हुए गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनसे मिलने के लिए जाएंगे. इसके लिए अमित शाह से अपॉइंटमेंट नहीं लिया गया है. अमित शाह ने कहा है कि वे तीन दिन के अंदर उनसे मिलने के लिए तैयार हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार अमित शाह से मुलाकात और मार्च को लेकर अब तक किसी ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है. मार्च की अनुमति नहीं दी जाएगी. यदि प्रदर्शनकारी मिलना चाहते हैं तो वे गृह मंत्रालय से प्रतिनिधिमंडल मंडल की मुलाकात के लिए संपर्क करें. लेकिन शाहीनबाग से मार्च करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी.
रास्ता खुलवाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगी शाहीन बाग की महिलाएं
VIDEO : सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आप रास्ता नहीं रोक सकते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं