नई दिल्ली: अनंतनाग एनकाउंटर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार देर रात से सुरक्षा बलों के साथ शुरू हुई मुठभेड़ लगातार जारी है. यहां दुर्गम पहाड़ियों में आंतकियों के खिलाफ सेना का ये सबसे मुश्किल ऑपरेशन है. आखिर क्यों ये ऑपरेशन सेना के लिए चुनौती बन गया है? इसको लेकर NDTV ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैध से बात की है.
अनंतनाग में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ पर जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैध ने एनडीटीवी से कहा, "आप अनंतनाग के कोकरनाग का ऑपरेशन जो देख रहे होंगे, यह कितना डिफिकल्ट एरिया है. पहाड़ी इलाका है. धने जंगल में लगभग 70 से 80 डिग्री सीधी चढ़ाई है और दूसरी तरफ खाई है. हमारे जवानों को यहां कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. जब ऐसी जगह पर आतंकियों का ठिकाना हो, ऊंचाई पर आतंकी बैठे हो, वहां पर नीचे से पहुंचना आसान नहीं है. आप आतंकियों के निशाने पर होते हैं उनके रेंज में होते है. ऐसी हालत में सुरक्षा बल मोर्टार और रॉकेट लांचर जैसे हथियार का इस्तेमाल कर रहे हैं. आतंकी का सही लोकेशन जानने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है. उन पर यूएवी के जरिए हमला भी किया जा रहा हैं."
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैध ने कहा कि यह एक नई रणनीति लगती है. इसी तरह का राजौरी पुंछ में भी देखने को मिला. वहां भी जंगल और पहाड़ी इलाके को आतंकी चुन रहे हैं, पिछले कुछ समय से मैं देख रहा हूं पाकिस्तान के निर्देश पर आतंकी अपने रणनीति में बदलाव कर रहे हैं. आपने देखा होगा, जब 2017 में हमने ऑपरेशन ऑल आउट स्टार्ट किया था, तो हजारों आंतकी मारे गए और हथियारों की कमी हो गई थी. इसके बाद इन्होंने राजनीति में बदलाव लाया और टारगेट किलिंग शुरू किया, इसमें छोटा वेपन पिस्तौल का इस्तेमाल किया और कश्मीरी माइग्रेंट, पंचायत के मेंबर को ,आउटसाइडर को हिट किया.
जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैध NDTV से कहा, "अब एक नया ट्रेंड दिख रहा है, जो राजौरी पुंछ में दिखता है. आंतकी घने जंगल का इस्तेमाल कर रहे है. रिहायशी इलाके में आतंकी हमले से बच रहे हैं. पहाड़ी इलाके और जंगलों में हाइड आउट बनाया जाए. सेना का नुकसान किया जाए, फिर वहां से यह भागने की कोशिश करें. जो एनकाउंटर है उसे तीन या चार दिन खींचा जाए, ताकि इंटरनेशनल मीडिया देखें. मुझे लगता है रणनीति में बदलाव आया है और इसके हिसाब से हमें तैयार रहना होगा."
ये भी पढें:-
भारत-कनाडा के बीच व्यापार को लेकर बातचीत टली, जानें - संबंधों में खटास की क्या है वजह
जाह्ववी कंडुला मौत मामले में अधिकारी की टिप्पणियों को गलत रूप में लिया गया: सिएटल पुलिस
PM मोदी अपने जन्मदिन पर देश को देंगे 'यशोभूमि' का तोहफा, देखें भव्य Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं