भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर तक भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और न्यूजीलैंड की हार को टालने में सफल रहे. डेरिल मिचेल ने 186 गेंदों का सामना करते हुए 49 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने 126 गेंदें खेलकर नाबाद 26 रन बनाए. यानी दोनों ने मिलकर कुल 312 गेंदों का सामना किया. न्यूजीलैंड की इस जोड़ी ने 43 ओवर की अपनी साझेदारी में 63 रनों की अटूट साझेदारी निभाई, भारत के कप्तान शुभमन गिल ने 15 ओवर पहले ही मैच को खत्म करने का फैसला किया, जिसके बाद कई दिग्गजों ने कप्तान और कोच के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं.
भारत के पूर्व दिग्गज अश्विन ने टेस्ट मैच के ड्रा होने पर रिएक्ट किया है और कहा है कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों में टेस्ट मैच जीतने की भूख खत्म होती दिख रही है. अश्विन ने अपने यू-ट्यूब पर भारतीय टीम को लेकर बात की और कहा कि हमें अंत तक टेस्ट मैच के लिए लड़ाई करनी चाहिए थी.
अश्विन ने कहा, "मैं चाहता था कि खेल अगले 15 ओवर तक और चले. आपको पांच विकेट लेने हैं, और मेरा मानना है कि आपको कम से कम अगले 10 ओवर तक विकेट लेने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि बादल छाए रहने की स्थिति में अचानक कुछ भी हो सकता है. मैं यह नहीं कह रहा कि भारत पक्का मैच जीत ही जाएगा".
🚨 Ashwin slams Gautam Gambhir and Shubman Gill: I would have loved to see the play continue for the next 15 overs as well. You need to take five wickets, and I would say you should at least try to take wickets for another 10 overs because you never know what can happen suddenly in overcast conditions. I am not saying India will definitely win the match. I just want to see that urgency to win.
— Indian Cricket Ministry (@Tejashyyyyyy) November 23, 2026
पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा, "मैं बस जीत के लिए वह तत्परता देखना चाहता था जो इस टीम ने नहीं दिखाई, आप स्पिनर के साथ जा सकते थे. आप वहां 7 ओवर सुंदर से गेंदबाजी कराकर मैच को आखिर तक ले जाने की कोशिश कर सकते थे. देखिए मैं चाहता था कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों में वह भूख दिखाई दे जो गायब थी. देखिए टेस्ट क्रिकेट अब इसकी डिमांड कर रहा है, आपको ऐसे खिलाड़ियों के साथ टेस्ट में उतरना होगा जिसके अंदर टेस्ट मैच जीतने की भूख नजर आए".
यह भी पढ़ें | विराट ने सेंचुरी नहीं बनाई, फिर भी PAK के खिलाफ पलट दी थी बाजी, ऐसा था मैच का रोमांच
यह भी पढ़ें | रोहित शर्मा नहीं, ये खिलाड़ी बन सकता है मुंबई इंडियंस का नया कप्तान, ये 4 दावेदार कतार में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं