- अमरनाथ यात्रा मार्ग चौड़ीकरण पर विवाद, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
- पवित्र शेषनाग झील के पास सड़क निर्माण पर विवाद, आस्था और पर्यावरण का मुद्दा गरमाया
- कांग्रेस, PDP और मीरवाइज ने उठाए सवाल, BRO बोला- सब नियमों के तहत
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के पास सड़क चौड़ीकरण और भारी मशीनों के इस्तेमाल को लेकर नई बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बुलडोजर और जेसीबी मशीनें निर्माण कार्य करती दिखाई दे रही हैं, जिसके बाद विपक्षी नेताओं, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और धार्मिक हस्तियों ने चिंता जताई है. शेषनाग झील जम्मू-कश्मीर की संवेदनशील ग्लेशियल झीलों में शामिल मानी जाती है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, पीडीपी नेता मोहित भान और मीरवाइज उमर फारूक ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाए हैं. वहीं सीमा सड़क संगठन (BRO) का कहना है कि काम केवल मौजूदा ट्रैक को सुरक्षित और यात्रियों के लिए अधिक सुगम बनाने के लिए किया जा रहा है.
शेषनाग झील के वीडियो वायरल, क्यों विपक्ष और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल?
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित शेषनाग झील के पास सड़क निर्माण के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वीडियो में बुलडोजर और अन्य मशीनें सड़क चौड़ीकरण के लिए काम करती नजर आ रही हैं. शेषनाग झील जम्मू-कश्मीर की उन 14 उच्च जोखिम वाली हिमनदीय झीलों (Glacial Lakes) में शामिल मानी जाती है, जिनमें ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) का खतरा चिन्हित किया गया है. इसी कारण निर्माण कार्य को लेकर चिंताएं और बढ़ गई हैं.
A Crime Against Hinduism and Faith in Nature. Sheshnag is not just another lake in the mountains of Kashmir. In Hinduism , it is the sacred landscape where Lord Shiva is believed to have left behind the serpents before proceeding towards the Amarnath Cave to narrate the Amar Katha to Goddess Parvati. For generations, Hinduism has revered rivers, springs, lakes and mountains as sacred manifestations of nature. There is a profound contradiction in invoking Hindu faith while allowing the very landscape associated with that faith to be disturbed through unnecessary construction, road cutting and surface levelling. What is being projected as development must not come at the cost of a fragile alpine ecosystem and a landscape deeply embedded in Hindu religious belief. Faith and ecology are not competing interests. Both demand protection. You cannot celebrate the sanctity of a pilgrimage while disregarding the sanctity of the landscape through which it passes. If we cannot respect Sacred Sheshnag, what exactly are we preserving in the name of the Amarnath Yatra?
— Mohit Bhan ( موہت بھان ) (@buttkout) November 23, 2026
मोहित भान ने कहा कि विकास के नाम पर नाजुक हिमालयी पारिस्थितिकी और धार्मिक महत्व वाले क्षेत्रों के साथ छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी इस मुद्दे पर सरकार की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि शेषनाग झील हिंदुओं और स्थानीय समुदायों दोनों के लिए आस्था का केंद्र है तथा यह क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी का हिस्सा है. खेड़ा ने नेपाल में हाल के ग्लेशियर और बाढ़ संबंधी हादसों का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में किसी भी तरह की छेड़छाड़ गंभीर परिणाम उत्पन्न कर सकती है.

मीरवाइज के आरोप
Photo Credit: NDTV
मीरवाइज उमर फारूक ने भी चिंता जताई; बीआरओ ने दी सफाई
जामिया मस्जिद श्रीनगर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक ने भी पहाड़ों, ग्लेशियरों और जल स्रोतों की सुरक्षा की मांग करते हुए निर्माण कार्य तुरंत रोकने की अपील की है. उन्होंने कहा कि पहलगाम के हिमनदीय क्षेत्र में स्थित शेषनाग झील के पास भारी मशीनों से चल रहे काम के दृश्य और रिपोर्ट काफी चिंताजनक हैं. ग्लेशियर पहले ही तेजी से पिघल रहे हैं और नेपाल में हाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालयी क्षेत्रों की संवेदनशीलता को उजागर किया है. उन्होंने कहा कि कश्मीर हमेशा अमरनाथ यात्रियों का स्वागत करता रहा है और यात्रा सुविधाओं के विस्तार पर किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन यह काम पर्यावरण की कीमत पर नहीं होना चाहिए.
बीआरओ के अनुसार बुलडोजरों का उपयोग किसी नए मार्ग के निर्माण के लिए नहीं किया जा रहा, बल्कि पहले से मौजूद ट्रैक को सुरक्षित और चौड़ा बनाने के लिए किया जा रहा है. संगठन ने कहा कि पिछले वर्षों के यात्रा अनुभव और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मार्ग के कमजोर हिस्सों को मजबूत बनाया जा रहा है ताकि भीड़भाड़ कम हो और आवाजाही सुरक्षित हो सके.
बीआरओ के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि उसका मुख्य उद्देश्य अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. संगठन के अनुसार सड़क चौड़ीकरण, संवेदनशील हिस्सों को स्थिर करना और मार्ग को अधिक सुरक्षित बनाना व्यापक जनहित में है. साथ ही खुदाई से निकले मलबे के सुरक्षित निपटान और प्राकृतिक जल निकासी को संरक्षित रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें : आदि कैलाश में जम गया पार्वती कुंड, ओम पर्वत पर बिछी बर्फ की चादर; शून्य से नीचे तापमान, टूरिस्ट रोमांचित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं