- लंदन के हैमरस्मिथ स्थित सिंह्स डाइनिंग रेस्तरां के बाहर हलाल भोजन न बेचने के कारण बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुआ.
- प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अधिकारी तैनात किए.
- रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर को घर से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया है.
लंदन में एक भारतीय रेस्तरां के सामने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए, जिसकी वजह से यहां पुलिस बुलानी पड़ी. बताया जा रहा है कि रेस्तरां के मालिक ने हलाल खाना बेचने से इनकार किया था. इस रेस्तरां का नाम हैमरस्मिथ में स्थित सिंह्स डाइनिंग है, जिसे पहले रंगरेज के नाम से जाना जाता था. रेस्तरां के बाहर एक बोर्ड लगा है कि जिस पर मार्कर से लिखा है 'हमें गर्व है कि हम हलाल नहीं बेचते' जिसके बाद ही यहां विवाद शुरू हुआ है. शुक्रवार की रात में बड़ी संख्या में लोगों ने रेस्तरां के बाहर प्रदर्शन किया है. यह मामला ब्रिटेन में चर्चा में बना हुआ है.
लंदन में शुक्रवार को हुआ प्रदर्शन
13 नवंबर की शाम को फुलहम पैलेस रोड पर स्थित सिंह्स डाइनिंग के बाहर धीरे-धीरे भीड़ जुटने लगी, देखते ही देखते सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए. यह लोग भारतीय रेस्तरां में हलाल मीट न बेचने का विरोध कर रहे थे. हालात को देखते हुए लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने भारी संख्या में अधिकारी तैनात किए, पुलिसकर्मियों ने रेस्तरां के सामने एक लाइन बनाकर भीड़ को अंदर जाने से रोका. रेस्तरां के बाहर प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात थे. रेस्तरां के मालिक का नाम हरमन सिंह कपूर बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल रेस्तरां को कोई नुकसान या हिंसा की घटना सामने नहीं आई.
लंदन पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद रेस्तरां के मालिक को गिरफ्तार करने की बात सामने आई है. लंदन पुलिस कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पुलिस अधिकारी उन्हें पुलिस वैन में ले जाते दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा 'मुझे आज सुबह अपने ही घर से गिरफ्तार किया गया और अब मैं पुलिस हिरासत में हूं, मैंने कई दिनों से मेट्रोपॉलिटन पुलिस से अपने परिवार और कारोबार की सुरक्षा के लिए मदद मांगी थी.
ये वीडियो भी देखिए
गिरफ्तारी के बाद रेस्तरां के बाहर अकेली उनकी पत्नी खुशी को भीड़ का सामना करना पड़ा, एक तस्वीर में वह जॉन क्लीज को सिक्योरिटी के लिए धन्यवाद वाला बोर्ड पकड़े दिखीं है. बताया जा रहा है कि रेस्तरां में तैनात गार्ड मशहूर ब्रिटिश अभिनेता जॉन क्लीज की ओर से मुहैया कराए गए थे, जिन्होंने पहले इस रेस्तरां के समर्थन में आवाज उठाई थी. फिलहाल ब्रिटेन में यह मामला चर्चा में बना हुआ है.
ये भी पढे़ंः Nvidia में जेनसेन हुआंग की फिर होगी वापसी? एलन मस्क समेत अमेरिकी टेक दिग्गजों ने दिया समर्थन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं