विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2020

संजय राउत ने कहा- सुशांत राजपूत की मौत के मामले की जांच CBI को स्थानांतरित करना गैरकानूनी

अभिनेता के पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को अभिनेत्री और राजपूत की कथित गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ बिहार पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी.

संजय राउत ने कहा- सुशांत राजपूत की मौत के मामले की जांच CBI को स्थानांतरित करना गैरकानूनी
संजय राउत (फाइल फोटो)
मंबई:

शिवसेना नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई को स्थानांतरित किए जाने को ''''गैरकानूनी'''' करार दिया. उन्होंने यह भी कहा कि राजपूत के परिवार समेत सभी लोगों को कुछ समय चुप रहना चाहिए और मुंबई पुलिस को अभिनेता की मौत के मामले की अपनी जांच पूरी करने देनी चाहिए. राजपूत 14 जून को बांद्रा के अपने अपार्टमेंट में फांसी के फंदे पर लटकते पाए गए थे. मुंबई पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था और इस मामले में जांच जारी है.

अभिनेता के पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को अभिनेत्री और राजपूत की कथित गर्लफ्रैंड रिया चक्रवर्ती और उसके परिवार के खिलाफ बिहार पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी. हाल ही में सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथ में लिया है. रिया और उसके परिवार पर राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं. संवाददाताओं से बात करते हुए राउत ने कहा, ''यह घटना (राजपूत की मौत) मुंबई में हुई. प्राथमिकी पटना में दर्ज की गई और बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की. केंद्र तत्काल तैयार हो गया. यह गैरकानूनी है. अब मामला तकनीकी तौर पर सीबीआई के पास है.''

सुशांत केस : CBI जांच के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार, कहा- पटना में FIR दर्ज करना दुर्भावनापूर्ण

उन्होंने कहा, ''मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है और अगर कुछ और भी जांच की जानी है तो सीबीआई कर सकती है. यहां छुपाने को कुछ नहीं है. हम सीबीआई जांच का विरोध नहीं कर रहे. जब मुंबई पुलिस पहले ही काम कर रही है तो इसमें सीबीआई क्या करेगी?''

VIDEO: सुशांत के पिता ने SC में उठाए सवाल- मुंबई पुलिस ने अभी तक कोई FIR क्यों दर्ज नहीं की ?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Raut, Sushant Rajput, CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com