विज्ञापन

US में CJP के सपोर्ट में उतरे सलमान रुश्दी, कहा- ये उम्मीद जगाने वाला वक्त; मीरा नायर ने खुद को बताया 'कॉकरोच मॉम'

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट के बीच लेखक सलमान रुश्दी ने कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि भारत उबल रहा है, युवाओं ने उम्मीद जगाई है.

US में CJP के सपोर्ट में उतरे सलमान रुश्दी, कहा- ये उम्मीद जगाने वाला वक्त; मीरा नायर ने खुद को बताया 'कॉकरोच मॉम'
सलमान रुश्दी ने किया सीजेपी का समर्थन
AFP

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और देश के अन्य इलाकों में 'कॉकरोच जनता पार्टी' का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. प्रदर्शनकारी एसआईआर में हुई अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस बीच, भारतीय मूल के मशहूर ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक सलमान रुश्दी ने इस सीजेपी का समर्थन करते हुए कहा, "कॉकरोच का जश्न मनाएं." उन्होंने कहा कि भारत उबल रहा है. सलमान रुश्दी ने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा, "भारत के युवाओं ने हमें बहुत लंबे वक्त बाद सबसे ज्यादा उम्मीद जगाने वाला पल दिया है." वहीं, फिल्ममेकर मीरा नायर ने खुद को 'कॉकरोच मॉम' बताया है.

'द सैटेनिक वर्सेस' के लेखक सलमान रुश्दी ने गुरुवार को न्यूयॉर्क शहर में 'एशियन अमेरिकन राइटर्स वर्कशॉप' के लिए आयोजित एक फंडरेजिंग डिनर के दौरान ये बातें कहीं. 

'अगर मैं यह न कहूं...'

लेखक और पत्रकार अमिताव कुमार ने 'substack' पर रुश्दी के हवाले से लिखा, "अभी भारत में कुछ चल रहा है. भारत उबल रहा है और अगर मैं यह न कहूं कि 'कॉकरोच' का जश्न मनाया जाना चाहिए, तो मुझे लगेगा कि मैंने कुछ गलत किया है. भारत के युवाओं ने लंबे वक्त बाद हमें सबसे ज्यादा उम्मीद जगाने वाला लम्हा दिया है."

बुकर पुरस्कार विजेता सलमान रुश्दी पहले भी भारतीय मुद्दों पर अपनी राय जाहिर कर चुके हैं. इसमें उनकी 'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमलों' और 'बढ़ते हिंदू राष्ट्रवाद' पर भी टिप्पणी शामिल है.

सलमान रुश्दी का हालिया बयान सीजेपी द्वारा चुनाव में हुई गड़बड़ियों को लेकर किए जा रहे प्रोटेस्ट के बीच आया है, जिसमें ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई है. युवाओं के इस संगठन ने जुलाई में NEET पेपर लीक के खिलाफ भी प्रोटेस्ट किया था, जिसके चलते तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था.

सलमान रुश्दी ने बताया कि जब वे बॉम्बे में बड़े हो रहे थे, तो त्योहार सभी के लिए होते थे. उन्होंने कहा, "इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि हम हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई या पारसी हैं. हम सभी हर त्योहार मनाते थे." शनिवार शाम की सभा में भी यही भावना देखने को मिली, लेकिन सलमान ने कहा कि शायद अब भारत में वह भावना उस रूप में नहीं बची है.

फिल्ममेकर मीरा नायर, जिनका जन्मदिन भी इस कार्यक्रम के दौरान मनाया गया, उन्होंने खुद को 'कॉकरोच मॉम' कहा. मीरा ने कहा कि उन्हें भारत के उन 'कॉकरोचों' पर गर्व है, जो लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें | सलमान रुश्दी पर हमला करने वाला हादी मातार आतंकवाद के आरोपों में दोषी करार, उम्रकैद तक की सजा संभव

यह भी पढ़ें | सलमान रुश्दी की आंख पर चाकू मारने वाले को 25 साल की जेल, आखिर हादी ने क्यों किया था हमला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Rushdie, Cockroach Janta Party, CJP Protest, Gen Z Protest In India, Jantar Mantar Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com