सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली ने 90 के दशक में सुपरस्टार को अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे कॉल आने का सनसनीखेज खुलासा किया है. इस दौरान वह उनके साथ रिलेशनशिप में थीं. सोमी अली ने सलमान खान के साथ बिताए दिनों, बॉलीवुड में अपने रिश्ते, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और अन्य बातों को याद करते हुए आईएएनएस कहा कि मैं सलमान के साथ उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट में तीन साल तक रही. मुझे याद है एक बार, मुझे हमारे बेडरूम के लैंडलाइन पर कॉल आया और मुझे अपहरण करने की धमकी देते हुए कहा, 'सलमान को बोल देना, सोमी अली को हम उठाकर ले जाएंगे.'
"जब मैंने सलमान को इस बारे में बताया तो वह घबरा गए, लेकिन उन्होंने स्थिति को संभाल लियाय हालांकि, उन्होंने मुझे कभी नहीं बताया कि उन्होंने इसे कैसे संभाला. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी यह जानने की कोशिश की कि अंडरवर्ल्ड से वह कौन था जिसने अभिनेता को फोन किया था, तो सोमी ने जवाब दिया, "मैंने सलमान से इस बारे में दो-तीन बार पूछा, लेकिन उन्होंने जवाब दिया, 'यह बेहतर है कि आपको इन चीजों के बारे में पता न हो." सोमी ने यह भी कहा कि सलमान खान जानते थे कि वह नादान हैं, इसलिए उन्होंने उन्हें ऐसे मामलों से दूर रखा.
कौन है सोमी अली
- एक्ट्रेस सोमी अली 90 के दशक में बॉलीवुड में एक्टिव थीं.
- वह लगभग आठ साल तक सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रहीं.
- सलमान ने ऐश्वर्या राय के चलचे उनसे ब्रेकअप कर लिया था.
- इस समय वह अपना एनजीओ 'नो मोर टियर्स' चलाती हैं
- जिसके जरिए वो मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के पीड़ितों की मदद करती हैं.
सोमी ने कहा, "दिव्या भारती मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी. बेंगलुरु में 'आंदोलन' की शूटिंग के दौरान हम बहुत करीब आ गए. मैंने दिव्या से पूछा कि अंडरवर्ल्ड क्या है. दिव्या ने पूछा, 'क्या आप जानते हैं कि माफिया क्या है?' मैंने कहा, 'हां, अमेरिका में इतालवी माफिया है.' दिव्या ने कहा, 'अंडरवर्ल्ड और माफिया एक जैसे हैं.'"
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Video : Salman Khan House Firing Case में Lawrence के भाई Anmol Bishnoi को भारत लाने की कार्यवाही शुरू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं