बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (salman Khan) के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की कार्यवाही शुरू कर दी है. गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई फिलहाल अमेरिका में है. ऐसे में उसे भारत लाने के लिए मुंबई पुलिस के अधिकारी अमेरिकी अथॉरिटी के अब संपर्क में हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) अदालत ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए पहले ही गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है,साथ ही विदेश में उसकी तलाश के लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है. वारंट के अलावा, पुलिस को अनमोल को लाने के लिए प्रक्रिया को औपचारिक रूप देने के लिए अदालती दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों की आवश्यकता होती है.

आपको बता दें कि विशेष मकोका अदालत ने 16 अक्टूबर को बी मुंबई पुलिस के इस अनुरोध को मंजूरी दे दी है. और पुलिस को जल्द ही दस्तावेज मिलने की उम्मीद है. कहा जा रहा है कि एक बार कोर्ट से दस्तावेज मिलने के बाद कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार को एक औपचारिक प्रस्ताव भेजा जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन है अनमोल बिश्नोई
अनमोल बिश्नोई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है. वो अपने बड़े भाई की तरह ही जुर्म की दुनिया में एक्टिव है. बताया जाता है कि वह अमेरिका और कनाडा से अपने गैंग को चला रहा है. अनमोल बिश्नोई पर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी यानी एनआईए ने कुछ दिन पहले ही 10 लाख रुपये का इनाम रखा है. आपको बता दें कि इसी साल अप्रैल महीने में अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता के सिलसिले में एनआईए को अनमोल बिश्नोई की तलाश है और उसे एजेंसी की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में भी रखा गया है.पुलिस के अनुसार मुंबई के बांद्रा में 12 अक्टूबर को हुई महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे कथित रूप से अनमोल का हाथ माना जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं