विज्ञापन

भागकर कहां जाओगे... लतीफ भट के एनकाउंटर से आतंकियों का साफ मैसेज, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की पोस्ट वायरल

कुलगाम में सीआरपीएफ की चौकी पर हमला करने के आरोपी लश्कर कमांडर लतीफ भट आज एनकाउंटर में ढेर हो गया. इसे लेकर सीआरपीएफ के डीजी ने सोशल मीडिया पर मैसेज दिया है. हालांकि इस पोस्ट को लेकर लोग अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं.

भागकर कहां जाओगे... लतीफ भट के एनकाउंटर से आतंकियों का साफ मैसेज, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की पोस्ट वायरल
लतीफ भट के एनकाउंटर पर सीआरपीएफ के डीजी का सोशल पोस्ट (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ की चौकी पर हमला करने वाले लश्कर कमांडर लतीफ भट को सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है, जिस पर सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेद्र प्रताप सिंह ने बड़ा रोचक पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है- साथियों बधाई. कुछ खाने सर्दियों के मौसम में ही परोसने के लिए अच्छे होते हैं. सर्दियों के लिए ये डिशेज बेस्ट होती हैं. इसके लोग अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं. वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर लिखा तुम भाग सकते हो, लेकिन छिप नहीं सकते. बता दें कि भट कश्मीर घाटी में जीवित बचा एकमात्र स्थानीय आतंकवादी था.

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह मस्जिद में नमाज के लिए अजान होने से पहले ये मुठभेड़ शुरू हुई. सोमवार को दक्षिण कश्मीर के इस जिले लारू बाईपास इलाके में सुरक्षाबलों ने उमर निसार डार नाम के आतंकवादी को मार गिराया था. डार 11 नवंबर को कुलगाम में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक था. भट एनकाउंटर की जगह से फरार हो गया था.

11 नवंबर को भट और डार के हमले में सीआरपीएफ के 3 जवान घायल हो गए थे. इसके बाद इनका तलाशी अभियान शुरू हुआ. खूफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के देवसर इलाके के जांगलपोरा में तलाशी अभियान शुरू किया था. भट को घेराबंदी में फंसने के बाद आत्मसमर्पण का मौका भी दिया गया था, लेकिन भट ने आत्मसमर्पण के लिए मना कर दिया. 

बता दें कि डार ने भट को करीब छह महीने तक पनाह दी और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई. दोनों ने पिछले दिनों सीआरपीएफ की चौकी पर हमला किया था. इससे पहले दोनों ने इलाके की रेकी की थी. डार के बारे में जानकारी मिली है कि वो पहले ब्रेड बनाने का काम करता था. उसके परिवार ने उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी, लेकिन वह पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयाबा से जुड़े संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट में शामिल हो गया था. इसके बमुश्किल एक सप्ताह बाद सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में वो मारा गया.

ये भी पढ़ें- लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में मारा गया,कुलगाम की मस्जिद में छिपा था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CRPF DG, CRPF DG Gyanendra Pratap Singh, Latif Ahmad Bhat, Jammu Kashmir Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com