विज्ञापन

सलमान खान ने फिल्म मातृभूमि की पूरी टीम को दिया करोड़ों का सरप्राइज, पनवेल फार्महाउस में कास्ट-क्रू को दिए महंगे तोहफे

सलमान खान ने अपनी आने फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस की कास्ट और क्रू के लिए पनवेल फार्महाउस पर एक गेट-टुगेदर रखा. इस दौरान उन्होंने टीम के 20 से 25 सदस्यों को लग्जरी स्विस घड़ियां गिफ्ट कीं.

सलमान खान ने फिल्म मातृभूमि की पूरी टीम को दिया करोड़ों का सरप्राइज, पनवेल फार्महाउस में कास्ट-क्रू को दिए महंगे तोहफे
'मातृभूमि' की टीम के लिए सलमान खान का खास अंदाज
Instagram
नई दिल्ली:

सलमान खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस की पूरी टीम को स्पेशल सरप्राइज दिया. 12 नवंबर को उन्होंने अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर फिल्म की कास्ट और क्रू के लिए एक स्पेशल गेट-टुगेदर रखा, जिसे टीम लंबे समय तक याद रखेगी. ये प्रोग्रॉम फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के सिर्फ दो दिन बाद रखा गया था. बताया जा रहा है कि सलमान ने फिल्म से जुड़े सभी लोगों का थैंक्स करने के लिए यह खास पार्टी की थी. इस दौरान उन्होंने टीम के मेंबर्स को लग्जरी स्विस वॉच गिफ्ट कीं, जिससे हर कोई खुश होने के साथ शॉक्ड भी रह गया. सलमान का ये अंदाज एक बार फिर दिखाता है कि वह अपने साथ काम करने वाले लोगों की मेहनत की कद्र करते हैं और उन्हें स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ते.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के मेंबर्स को शुरुआत में बताया गया था कि यह मीटिंग फिल्म के प्रमोशनल प्लान्स को डिस्कस करने के लिए बुलाई गई है. लेकिन जब वो सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पहुंचे, तो ये मीटिंग एक स्पेशल सेलीब्रेशन में बदल गई. बताया जा रहा है कि सलमान खान ने फिल्म की जर्नी में हर उतार-चढ़ाव के दौरान साथ खड़े रहने वाले कास्ट और क्रू मेंबर्स को लग्जरी स्विस वॉच गिफ्ट कीं. इस सरप्राइज ने वहां मौजूद सभी लोगों को खुश कर दिया. सलमान का ये कदम उनकी टीम के लिए आभार जताने का तरीका माना जा रहा है, जिन्होंने फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस को पूरा करने में अहम भूमिका निभाई.

लाखों मे है कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस की टीम के मेंबर्स को जो महंगी लग्जरी स्विस घड़ियां गिफ्ट कीं. फ्री प्रेस जर्नल, मिड-डे, डेक्कन क्रॉनिकल और रेडिफ की रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने करीब 20 से 25 घड़ियां बांटीं. हर घड़ी की कीमत लगभग 2 लाख रुपये से 6 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ये सभी घड़ियां कपूर वॉच कंपनी से खरीदी गई थीं. फिल्म की पूरी जर्नी के दौरान टीम का साथ देने वाले एक्टर्स और क्रू मेंबर्स के लिए आभार जताने के लिए सलमान खान ने ये स्पेशल गिफ्ट दिया. उनके इस सरप्राइज से टीम के मेंबर्स काफी खुश और इमोशनल नजर आए.

ये भी पढ़ें: 'ना बात करने की तमीज, एटीट्यूड अलग ही लेवल का', नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर फूटा दीया मिर्जा का गुस्सा

कौन-कौन पहुंचा सलमान खान के फॉर्म हाउस

इस सेलीब्रेशन में फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया के अलावा, चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया, विपिन भारद्वाज और तान्या देसाई भी शामिल हुए. फिल्म के डायलॉग राइटर चिंतन शाह भी इस खास गेट-टुगेदर का हिस्सा बने. टीम के कुछ सदस्यों ने इस यादगार शाम की फोटोस और झलकियां सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं. बता दें कि ये पार्टी 10 नवंबर को मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद रखी गई थी. इस मौके ने कास्ट और क्रू को फिल्म की रिलीज से पहले एक साथ समय बिताने और अपनी मेहनत का जश्न मनाने का मौका दिया. सलमान खान के इस स्पेशल आयोजन और लग्जरी घड़ियों के तोहफे ने पूरी टीम के लिए इस शाम को और भी यादगार बना दिया.

बता दें सलमान खान की फिल्म मातृभूमि 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan Movie, Salman Khan Maatrubhumi, Movie Release, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com