मोतिहारी में अपराध व अपराधियों के गोलियों की तड़तड़ाहट थमने का नाम नहीं ले रही है. अपराधी रोजाना कोई न कोई बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही है. जिले में अपराधियों के मन में अब पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है. आज फिर अज्ञात अपराधियों ने प्रखंड कार्यालय के गेट पर दिनदहाड़े एक आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मार नृसंश हत्या कर दी, यहां सैकड़ों लोगों की भीड़ हमेशा रहती है. हैरानी की बात है कि यहां कई अधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों का आना जाना लगा रहता है. घटना हरसिद्धि के प्रखंड कार्यालय की है, जहां अज्ञात अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है.
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, मोतिहारी के हरसिद्धि प्रखंड कार्यालय के गेट पर आरटीआई कार्यकर्ता बिपिन अग्रवाल को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वो वहीं पर बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची हरसिद्धि थाना की पुलिस ने उन्हें आनन-फानन में मोतिहारी सदर अस्पताल लाई, जहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद जहां पूरे प्रखंड क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है. वहीं, लोग इसे एक राजनीतिक हत्या करार दे रहे हैं. इस घटना के बाद एक ओर जहां पुलिस के हाथ-पांव फूल रहे हैं, वहीं आरटीआई कार्यकर्ता बिपिन अग्रवाल के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और प्रखंड में अफरा-तफरी का माहौल है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं