विज्ञापन

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत को SC में चुनौती

अनंत सिंह की जमानत को दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचारके दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी. इस हत्या का आरोप अनंत सिंह पर आरोप लगा था.

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत को SC में चुनौती
दुलारचंद यादव हत्याकांड में बढ़ सकती हैं विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें.
फाइल फोटो
  • बाहुबली विधायक अनंत सिंह की दुलारचंद यादव हत्या मामले में मुश्किलें बढ़ सकती हैं
  • दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने अनंत सिंह की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है
  • दुलारचंद यादव की मौत 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी
पटना:

JDU से निष्कासित बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट मे याचिका पर सुनवाई होने जा रही है. इस मामले पर दाखिल याचिका पर 30 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है. बता दें कि इस हत्याकांड में अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट ने मार्च में जमानत दी थी.

दुलारचंद मर्डर केस में अनंद सिंह की जमानत को चुनौती

 अनंत सिंह की जमानत को दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव प्रचारके दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी. इस हत्या का आरोप अनंत सिंह पर आरोप लगा था. दुलारचंद यादव जन स्वराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे.  इस दौरान उनके और अनंत सिंह के काफिले आमने-सामने आ गए थे, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाग हो गया. इस दौरान गोलीबारी भी हुई थी.

कैसे हुई थी दुलारचंद यादव की मौत?

मामले की शुरुआती जांच में दुलारचंद यादव को गोली लगने की बात सामने आई थी. बाद में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि मौत वाहन की टक्कर और छाती-दिल पर गंभीर चोट की वजह से हुई थी. इस मामले में अनंत सिंह समेत 80 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया कर बेऊर जेल न्यायिक हिरासत में भेजा था. इस मामले में दो थाना प्रभारियों को भी सस्पेंड किया गया था. हालांकि अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट ने मार्च 2026 में जमानत दे दी थी. अब दुलारचंद के पोते नीरज कुमार ने इस जमानत को सुप्रीम कोर्ट में  चुनौती दी है. 30 अक्टूबर 2026 को इसकी सुनवाई हो सकती है. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-दुलारचंद यादव की हत्या किसने की? 80 गिरफ्तार और 5 FIR के बाद भी अनसुलझा सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Anant Singh, Dularchand Murder Case, Dularchand Yadav Murder In Mokama, JDU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com