रोहिणी कोर्ट में शूटआउट (Rohini Court Shootout) को लेकर दिल्ली बार काउंसिल के चेयरमैन राकेश सहरावत, वाइस प्रेसिडेंट हिमाल अख्तर और सेक्रेटरी अजयिन्दर सांगवान आज दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना से मिले. दिल्ली बार काउंसिल के पदाधिकारियों की अस्थाना के साथ एक घंटे तक बातचीत हुई. पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं और अदालत की सुरक्षा के लिए जो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं वो भी अच्छे से काम नहीं कर रहे हैं.
दिल्ली बार काउंसिल के पदाधिकारियों ने एनडीटीवी को बताया कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर से 1 घंटे तक डिटेल में मुलाकात हुई. हमने उन्हें बताया कि कोर्ट परिसर में मेटल डिटेक्टर काम नहीं कर रहे हैं. सीसीटीवी कैमरे नहीं चल रहे हैं. कोर्ट की सुरक्षा के लिए जो सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं वो अपना काम अच्छे से नहीं कर रहे हैं. हमने ये सभी बातें डिटेल में पुलिस कमिश्नर के सामने रखी हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने हमें आश्वासन दिया है कि वो कोर्ट में सुरक्षा इंतजामों को लेकर रिव्यू मीटिंग करेंगे और जल्द ही कोर्ट में सुरक्षा का एक नया खाका बनाया जाएगा.
कोर्ट परिसर में वकीलों द्वारा चैकिंग का विरोध करने के सवाल पर बार एसोसिएशन का कहना है कि अगर कोई भी वकील चैकिंग नहीं करवाता है तो बार एसोसिएशन को इसकी जानकारी दें उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी.
उन्होंने कहा कि ये जो घटना है वो शॉकिंग है. हमने ऐसा कभी नहीं देखा कि जज के सामने कोई इस तरह के खतरनाक हथियार लेकर आये और फायरिंग कर दे. कमिश्नर साहब ने कहा है वो जल्दी ही जिला अदालतों की सुरक्षा नए सिरे से लागू करेंगे.
- - ये भी पढ़ें - -
* रोहिणी कोर्ट में गैंगवार : कभी टिल्लू-गोगी थे दोस्त, अब दुश्मनी में मारे जा चुके हैं 25 लोग
* दिल्ली कोर्ट में गैंगवार : टिल्लू गैंग ने वकीलों के वेश में कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र गोगी को उड़ाया
* 'इस सुरक्षा चूक को बर्दाश्त नहीं करेंगे' : रोहिणी कोर्ट में हुई फायरिंग पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं