सुप्रीम कोर्ट में न्यू लेडी जस्टिस स्टैच्यू पर विवाद खड़ा (Lady Justice Statue Row) हो गया है. सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने भी इस पर नाराजगी जताई है. एक प्रस्ताव पारित कर एसोसिएशन ने कहा है कि उनसे परामर्श किए बिना स्टैच्यू में एकतरफा बदलाव किया गया है. मंगलवार को जारी किए गए प्रस्ताव में सीनियर वकील कपिल सिब्बल की अध्यक्षता वाली SCBA ने सुप्रीम कोर्ट के प्रतीक और नए स्टैच्यू में बदलाव का विरोध किया था. बदलाव यह है कि आंखों पर पट्टी बंधी लेडी जस्टिस को खुली आंखों के साथ दिखाया गया है. उनके हाथ में तलवार की जगह भारत का संविधान दिखाई दे रहा है.
बदलाव करते वक्त हमसे सलाह नहीं ली गई
एससीबीए की कार्यकारी समिति के सदस्यों ने प्रस्ताव में कहा है कि न्याय प्रशासन में हम समान हितधारक हैं, लेकिन बदलावों को लेकर हमें नहीं बताया गया. न ही इन बदलावों के पीछे के तर्क बताए गए. उन्होंने स्टैच्यू में बदलाव को रेडिकल बताते हुए कहा है कि इसे करने से पहले उनसे सलाह ली जानी चाहिए थी. इसको एकतरफा नहीं किया जाना चाहिए था. एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट भवन में जजेज लाइब्रेरी को म्यूजियम में बदले जाने पर भी आपत्ति जाहिर की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
न्यू लेडी जस्टिस स्टैच्यू की आंखों पर पट्टी नहीं
सफेद रंग की न्यू लेडी जस्टिस स्टैच्यू को साड़ी पहने दिखाया गया है. उनके एक हाथ में न्याय का तराजू और दूसरे हाथ में तलवार की जगह भारत का संविधान है.नई प्रतिमा का अनावरण पिछले साल किया गया था. उस दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा था कि कानून की नजर में सभी समान हैं. उन्होंने स्टैच्यू की आंखों की पट्टी हटाने के पीछे की वजह भी बताई थी.
नए स्टैच्यू को कानून अंधा है वाली अवधारणा को खत्म करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है. तराजू न्याय में संतुलन और निष्पक्षता को दर्शाता है, वहीं सजा देने की प्रतीक तलवार को संविधान से बदल दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं