दिल्ली (Delhi) की रोहिणी कोर्ट (Rohini Court) में फायरिंग के दौरान दिल्ली के बड़े अपराधी गोगी की मौत हो गई है. दिल्ली के सबसे बड़े अपराधियों में शुमार जितेंद्र मान उर्फ गोगी की टिल्लू गैंग के बदमाशों ने वकीलों के भेस में पहुंचकर हत्या कर दी. रोहिणी कोर्ट में जबरदस्त फायरिंग (Firing in Rohini Court) के बाद जितेंद्र मान उर्फ गोगी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. गोगी को पिछले साल मार्च में उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त गोगी पर दिल्ली में 4 लाख और हरियाणा में 2 लाख का इनाम घोषित था. हरियाणा पुलिस ने यह इनाम रागिनी गायिका हर्षिया दहिया मर्डर केस में रखा था. गोगी गैंग की टिल्लू गैंग से पुरानी दुश्मनी है, जिसके चलते कई सालों से दोनों के बीच गैंगवार जारी है.
पुलिस के अनुसार, गोगी कई बड़ी वारदातों में भी शामिल रह चुका है. नरेला में आम आदमी पार्टी के नेता वीरेंद्र मान को गोगी गैंग के लोगों ने 26 गोलियां मारी थीं. 2018 में दिल्ली के बुराड़ी में टिल्लू गैंग से गैंगवार में 3 लोगों की हत्या हुई और 5 लोग घायल हुए थे. इस वारदात में भी गोगी गैंग का ही नाम सामने आया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
जानकारी के मुताबिक सुनील उर्फ टिल्लू और गोगी गैंग के बीच पुरानी दुश्मनी है. जिसके चलते दोनों ही गैंग के 25 से ज्यादा लोग गैंगवार में मारे जा चुके हैं. ताजपुरिया गांव के रहने वाले टिल्लू और अलीपुर गांव के गोगी के बीच कभी दोस्ती थी, लेकिन फिर दोनों के गैंग अलग हो गए. गोगी गैंग का दक्षिणी पश्चिमी, द्वारका,बाहरी ,रोहिणी ,उत्तरी और दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में जितने बड़े गैंगवार हुए उनमें हाथ है. कुछ गैंगवारों में 50 से 100 राउंड तक फायरिंग तक के आरोप इस गैंग पर लग चुके हैं.
दिल्ली कोर्ट में गैंगवार : टिल्लू गैंग ने वकीलों के वेश में कुख्यात गैंगस्टर गोगी को उड़ाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं