विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2020

दिल्‍ली: तेज रफ्तार कार ने तीन बच्‍चों सहित चार को मारी टक्‍कर, दो बच्‍चों की मौत

दिल्ली के गुजराँवाला टाउन (Gujranwala town)में नानक प्याऊ गुरुद्वारे के पास बीती रात तेज रफ्तार कार ने 3 बच्चों सहित 4 को टक्कर मार दी. सड़क हादसे में 2 बच्‍चों की मौत हो गई.

दिल्‍ली: तेज रफ्तार कार ने तीन बच्‍चों सहित चार को मारी टक्‍कर, दो बच्‍चों की मौत
प्रतीकात्‍मक फोटो
  • कार में CNG भरवाने गए थे संत नगर के जसपाल
  • साथ में दो बेटियां, एक बेटा, मां और पत्‍नी भी थीं
  • हादसे में दोनों बच्चियों की घटनास्‍थल पर ही हुई मौत
नई दिल्‍ली:

देश की राजधानी दिल्ली के गुजराँवाला टाउन (Gujranwala town)में नानक प्याऊ गुरुद्वारे के पास बीती रात तेज रफ्तार कार ने 3 बच्चों सहित 4 को टक्कर मार दी. सड़क हादसे में 2 बच्‍चों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बुराड़ी के लेबर चौक संत नगर में रहने वाले बच्चों के पिता जसपाल रात 10 बजकर 20 मिनट पर अपनी सियाज गाड़ी में CNG भरवाने नानक प्याऊ में गए थे. प्रताप बाग से पिता बच्चों को घर लेकर आ रहे थे उनके साथ दो बेटियां, एक बेटा, पत्नी और मां भी थीं.

दिल्ली में ट्रैक्टर और कार की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 3 की मौत और 1 घायल

पेट्रोल पंप में सीएनजी भरवाने के लिए जसपाल रुके तभी सीएनजी पम्प में काम करने वाले एक जानकार उनके बच्चों को कुछ खिलाने के लिए सड़क के दूसरी तरफ दुकान में लेकर गए, इसी दौरान एक तेज़ रफ़्तार कार ने इन्‍हें टक्कर मार दी. सड़क दुर्घटना (Road accident) में 2 बच्चियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में घायल दो अन्‍य को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident, Delhi, Gujranwala Town
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com