- भारत की सीमाओं के भीतर रिलायंस जिओ में वॉयस कॉल और रोमिंग के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. मुकेश अंबानी ने कहा, ग्राहकों से सिर्फ एक ही चीज़ - डाटा या वॉयस कॉल - का पैसा लिया जाना चाहिए, दोनों का नहीं.
- रिलायंस जिओ में डाटा कीमतें भी ग्राहकों से अब तक वसूली जा रही कीमतों की तुलना में 20 फीसदी ही हैं. रिलायंस जिओ में एक गीगाबाइट (जीबी) डाटा के लिए सिर्फ 50 रुपये वसूले जाएंगे.
- जिओ में शेष ऑपरेटरों की तरह 'ब्लैकआउट डे' नहीं होंगे - जैसे दिवाली जैसे मौकों पर मुफ्त एसएमएस वाली ऑफर काम करना बंद कर देती हैं, क्योंकि संदेश ज़्यादा भेजे जाते हैं.
- सोमवार से, कोई भी रिलायंस जिओ की सेवाओं के लिए साइन अप कर सकेगा, और 31 दिसंबर तक किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.
- दूसरी ओर, प्रतियोगी कंपनियों ने शिकायत की है कि जिओ, जो अभी बीटा चरण (टेस्टिंग फेज़) में होने का दावा कर रहा है, ने फोर्थ जेनरेशन या 4जी एयरवेव का इस्तेमाल कर ग्राहकों को तोड़ने के लिए मुफ्त कॉल ट्रायल की पेशकश की.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
रिलायंस जिओ, रिलायंस जियो, रिलायंस जिओ की कीमतें, मुकेश अंबानी, Reliance Jio, Reliance Jio Tariff, Mukesh Ambani