विज्ञापन

123 रुपये या 189 रुपये: Jio का कौन-सा प्लान आपके लिए बेस्ट? कॉल-डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी

Reliance Jio के ये दो प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स उन ग्राहकों के लिए बेस्ट हैं जो कम बजट में कॉलिंग और डेटा चाहते हैं. जानिए जियो के 189 रुपये और 123 रुपये वाले प्लान्स के बीच का बड़ा अंतर.

123 रुपये या 189 रुपये: Jio का कौन-सा प्लान आपके लिए बेस्ट? कॉल-डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी
Jio के सस्ते रिचार्ज प्लान्स
NDTV Graphics

अभी भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio है. कंपनी का आईपीओ भी हाल ही में आया है. Jio यूजर्स के लिए कई रिचार्ज ऑप्शन्स पेश करती है. कंपनी अपने उन कस्टमर्स के लिए बेहद किफायती प्रीपेड रिचार्ज ऑप्शन्स ऑफर करता है, जिन्हें महंगे डेली डेटा पैक्स के बिना केवल वॉइस कॉल्स, SMS और मोबाइल डेटा की जरूरत होती है. Jio यूजर्स दो शानदार ऑप्शन्स के साथ जा सकते हैं. अपनी जरूरत और उपलब्धता के हिसाब से यूजर्स Jio का 189 रुपये का प्लान या Jio का 123 रुपये का प्लान ले सकते हैं. दोनों ही प्लान्स 28 दिन की वैलडिटी के साथ आते हैं.

हालांकि, सभी यूजर्स दोनों रिचार्ज ऑप्शन्स के साथ नहीं जा सकते हैं. स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जियो का 189 रुपये का प्लान है. जबकि सेलेक्टेड 4G फीचर फोन्स (जैसे JioPhone) के लिए 123 रुपये का प्लान उपलब्ध है. ये दोनों ही प्लान्स 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं, लेकिन इनके डेटा बेनिफिट्स और डिवाइस एलिजिबिलिटी में काफी अंतर है. आइए आपको दोनों प्लान्स में अंतर बताते हैं. आपको ये अंतर जानना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कम कीमत वाला 123 रुपये का रिचार्ज कोई रेगुलर स्मार्टफोन प्लान नहीं है. कस्टमर्स को कोई भी प्लान चुनने से पहले ये जरूर चेक कर लेना चाहिए कि उनके डिवाइस पर कौन सा प्लान काम करेगा. 

Reliance Jio का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Jio के 189 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 300 SMS और कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. ये सभी बेनिफिट्स 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं.
आपको बता दें कि इस प्लान में मिलने वाला 2GB डेटा पूरी वैलिडिटी पीरियड के लिए है, ये कोई डेली डेटा लिमिट नहीं है. प्लान की डिटेल्स के मुताबिक, एक बार जब यह हाई-स्पीड कोटा खत्म हो जाता है, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है.

ये रिचार्ज उन कस्टमर्स के लिए सबसे बेस्ट है जिनका मेन काम कॉल्स और मैसेजिंग का होता है और वे कभी-कभार ही मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा, ऐसे स्मार्टफोन यूजर्स जिनके पास घर या ऑफिस में पहले से Wi-Fi की सुविधा है, वे भी इस प्लान को चुन सकते हैं बशर्ते उनकी मोबाइल डेटा की जरूरतें कम हों. 28 दिनों के लिए 189 रुपये की कीमत के हिसाब से इस रिचार्ज का खर्च लगभग 6.75 रुपये प्रति दिन पड़ता है. हालांकि, जो कस्टमर्स लगातार वीडियो स्ट्रीम करते हैं या भारी मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए ये प्लान नहीं है.

यह भी पढ़ें | हाई-अलर्ट पर इंटरनेट! कई सरकारों ने बंद कीं वेबसाइट्स, जानें क्या है ये ऑनलाइन महा-संकट

Reliance Jio का 123 रुपये वाला प्लान

Jio का 123 रुपये वाला प्लान 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 300 SMS और रोज 0.5GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर करता है. इसका मतलब है कि पूरी वैलिडिटी के दौरान आपको कुल 14GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. लिस्टेड बेनिफिट्स के मुताबिक, डेली हाई-स्पीड डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट 64 Kbps की कम स्पीड पर चलता रहेगा. इस रिचार्ज का डेली खर्च लगभग 4.39 रुपये आता है.

हालांकि, ध्यान देने वाली बात ये है कि भले ही 123 रुपये वाले प्लान की कीमत कम है और इसमें ज्यादा डेटा मिलता है, लेकिन ये केवल चुनिंदा 4G फीचर फोन्स (जैसे JioPhone) के लिए ही है. इस वजह से रेगुलर स्मार्टफोन यूजर्स को ये इस रिचार्ज प्लान के साथ नहीं जाना चाहिए वर्ना पैसे बर्बाद हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें | Jio के जबरदस्त प्लान्स, 1 रिचार्ज और 3 महीने टेंशन फ्री, दाम 329 रुपये से शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Reliance Jio, Jio, Jio Rs 123 Plan, Jio Dhan Dhana Dhan, Recharge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com