विज्ञापन

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या करेंगी कांवड़ यात्रा, 2036 ओलंपिक की मेजबानी का है संकल्प

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यात्रा में संत-समाज का सानिध्य रहेगा. उन्होंने कहा कि कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदैव राष्ट्रीय संकल्पों को ऊर्जा देने वाली भूमि रही है.

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या करेंगी कांवड़ यात्रा, 2036 ओलंपिक की मेजबानी का है संकल्प
रेखा आर्या ने बताया कि कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से होगा
NDTV

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या 10 अगस्त को हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर निकलने जा रही हैं. इस पैदल कावड़ यात्रा में खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ खिलाड़ी भी शामिल होंगे. इससे पहले भी रेखा आर्या ने हरिद्वार की हर की पैडी से ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर पैदल कांवड़ यात्रा निकाली थी.

देश में सावन का महीना चल रहा है और कांवड़ यात्रा भी चल रही है. सभी लोग भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करके अपने परिवार राज्य और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. इसी प्रार्थना और संकल्प को लेकर उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य एक बार फिर से 10 अगस्त को पैदल कांवड़ यात्रा करने जा रही हैं.

इस बार के कांवड़ पैदल यात्रा का संकल्प 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले. हरिद्वार की हर की पैड़ी से ऋषिकेश वीरभद्र मंदिर तक लगभग 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या करेंगी. 

क्या बोलीं रेखा आर्य?

रेखा आर्या ने बताया कि कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से होगा और इसका समापन ऋषिकेश के पावन वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा. उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के चरणों में जलाभिषेक कर भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने तथा देश को खेलों के क्षेत्र में विश्व अग्रणी बनाने का संकल्प लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को खेल महाशक्ति बनाने और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प को साकार करने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है.

रेखा आर्या ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सदैव राष्ट्रीय संकल्पों को ऊर्जा देने वाली भूमि रही है. इसी भावना के साथ आयोजित यह यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, खेल चेतना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संगम होगी. उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि से उठने वाली यह संकल्प यात्रा देशभर के युवाओं में खेलों के प्रति नया उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी.

कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने की अपील

रेखा आर्या ने बताया कि यात्रा में संत-समाज का सानिध्य रहेगा. कांवड़ यात्रा में  पंच दशनाम जूना अखाड़ा के संरक्षक और अंतरराष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि  महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र रवींद्र पुरी महाराज भी अलग-अलग चरणों में सम्मिलित होंगे.

इसके साथ ही प्रदेश और देश के खिलाड़ी, युवा, खेल प्रेमी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक भी इसमें शामिल होंगे.खेल मंत्री ने प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, संत-समाज और आमजन से 10 अगस्त को हर की पौड़ी से ऋषिकेश तक आयोजित इस पावन कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. 

उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक संकल्प और आशीर्वाद से भारत खेल महाशक्ति बनने और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी हासिल करने के लक्ष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाएगा.

यह भी पढ़ें: डोकलाम तक पहुंचेगी भारतीय रेल, चीन बॉर्डर के पास 17 KM लंबी लाइन बिछेगी, 2017 में यहीं हुआ था तनाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanwar Yatra, Uttrakhand, Rekha Arya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com