पीएम मोदी ने संसद परिसर में उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर दुख जताया है. उन्होंने इस घटना के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ को फोन कर उनसे बात की. सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से हुई बातचीत के दौरान कहा कि 20 साल से मेरा भी ऐसा ही अपमान किया जाता रहा है. लेकिन संवैधानिक पद पर विराजमान उपराष्ट्रपति का संसद भवन में इस तरह का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण है. वहीं, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पीएम को कहा कि कुछ लोगों की ऐसी हरकतें मुझे अपने कर्तव्य पथ से नहीं डिगा सकतीं.
Received a telephone call from the Prime Minister, Shri @narendramodi Ji. He expressed great pain over the abject theatrics of some Honourable MPs and that too in the sacred Parliament complex yesterday. He told me that he has been at the receiving end of such insults for twenty…
— Vice President of India (@VPIndia) December 20, 2023
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मंगलवार को संसद परिसर में TMC सांसद कर रहे थे मिमिक्री
बता दें कि लोकसभा से संस्पेंड किए जाने के बाद मंगलवार को विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के निलंबित सांसद कल्याण बनर्जी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल करते दिखे थे. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल उतारी थी. हालांकि, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उनकी नकल करने के लिए तृणमूल सांसद की आलोचना की. जगदीप धनखड़ ने कहा था कि शर्मनाक, हास्यास्पद, अस्वीकार्य है कि एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना की वीडियोग्राफी कर रहा है.
BJP ने बनर्जी और राहुल गांधी दोनों की आलोचना की
बीजेपी ने वीडियो साझा करते हुए उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाने के लिए बनर्जी और गांधी दोनों की आलोचना की. बीजेपी ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था कि अगर देश सोच रहा है कि विपक्षी सांसदों को क्यों निलंबित किया गया, तो इसका कारण यहां है. टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने माननीय उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाया, जबकि राहुल गांधी ने उनकी जय-जयकार की कोई कल्पना कर सकता है कि वे सदन के प्रति कितने लापरवाह और उल्लंघनकारी रहे हैं!.
"घमंडियों के घमंड का अंत 2024 में"
तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी का मिमिक्री वीडियो 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर करते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने उनकी जमकर आलोचना की. उन्होंने लिखा, देश याद रखेगा… जब देश के उपराष्ट्रपति और संवैधानिक संस्था का माखौल बनाया जा रहा था, तो शहज़ादा खड़ा होकर वीडियो बना रहा था. भारत तोड़ने वालों का साथ लेकर भारत जोड़ने का स्वांग रचने वालों का मुख्य एजेंडा, जोड़ना नहीं तोड़ना ही है. घमंडियों के घमंड का अंत 2024 में देश की जनता अवश्य करेगी."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं