सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम ने हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 20 दिन की पैरोल मांगी है. हरियाणा की राजनीति के जानकारों के मुताबिक, राम रहीम भले ही पिछले लंबे समय से जेल में हैं, लेकिन 4 जिलों की लगभग 30 से ज्यादा सीटों पर उनका प्रभाव है. ऐसे में चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार से पूछा है कि आखिर ऐसी क्या इमरजेंसी आ गई कि राम रहीम को इस वक्त 20 दिनों के लिए पैरोल की जरूरत है?
पिछले महीने ही मिली थी 21 दिन की फरलो
बलात्कार के मामले में दोषी राम रहीम पिछले महीने ही 13 अगस्त को 21 दिन की फरलो मिली थी. इसके बाद राम रहीम ने फिर पैरोल की अर्जी दाखिल कर दी है. ये 11वीं बार है, जब राम रहीम ने पैरोल मांगी है. राम रहीम को मिल रही पैरोल पर कई बार सवाल उठ चुके हैं. इस बार इमरजेंसी पैरोल की मांग की गई है. लेकिन इस बार हरियाणा में कुछ दिनों बार ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में नियम के अनुसार, हरियाणा सरकार के जेल विभाग ने राम रहीम को पैरोल देने की याचिका हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास भेजी है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चुनाव आयोग ने पूछा- बाबा को क्या इमरजेंसी?
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य सरकार से राम रहीम की पैरोल को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पूछा है कि आखिर क्या इमरजेंसी आ गई है कि राम रहीम ने 20 दिन की पैरोल मांगी है? हरियाणा सरकार ने अभी तक चुनाव आयोग की के सवाल का जवाब नहीं दिया है. हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं. वहीं, राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं.
राम रहीम इस समय जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं. उन्हें अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार और एक पत्रकार की हत्या के जुर्म में सितंबर 2017 में 20-20 साल की सजा सुनाई गई थी. राम रहीम इसके बाद 200 दिनों से ज्यादा समय जेल से बाहर बिता चुका है. इसे लेकर सवाल भी उठते रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :- डेरों के बिना अधूरी है हरियाणा की राजनीति, सरकार बनाने-बिगाड़ने का भी करते हैं काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं