विज्ञापन

बाथरूम में छिपाते थे नोट, बैंक अधिकारियों की मिलीभगत... राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला: CCTV फुटेज से खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने दो महीनों में 70 बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया, जिसमें दान की नकदी को बाथरूम में छिपाया जाता था.

बाथरूम में छिपाते थे नोट, बैंक अधिकारियों की मिलीभगत... राम मंदिर चढ़ावा चोरी में SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे
अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी मामले में SIT रिपोर्ट में कई खुलासे
  • SIT रिपोर्ट में राम मंदिर चढ़ावा चोरी की 70 से ज्यादा घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खुलासे
  • आरोपियों टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव ने पूछताछ में चोरी के पूरे नेटवर्क और कई बैंक अधिकारियों के नाम बताए
  • जांच में सरकारी बैंक के कुछ कर्मचारियों की कथित संलिप्तता के संकेत मिले हैं

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं. एसआईटी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चढ़ावा चोरी की 70 घटनाएं सामने आई हैं. पूछताछ के दौरान आरोपी टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव ने कथित तौर पर चोरी के पूरे नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं. सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में कई बैंक अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं.

चढ़ावा चोरी में बैंक अधिकारियों की भूमिका

जांच में सरकारी बैंक के कुछ कर्मचारियों की कथित संलिप्तता के संकेत मिले हैं. पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, कई सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना है.

विशेष जांच टीम बनने की संभावना

करोड़ों रुपये के इस कथित घोटाले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ आईपीएस या पीपीएस अधिकारी की निगरानी में विशेष जांच टीम (SIT) गठित किए जाने पर विचार किया जा रहा है. जांच एजेंसियां इस मामले को संगठित अपराध के रूप में देख रही हैं.

बाथरूम में छिपाई जाती थी नकदी

आरोप है कि चोरी के बाद नकदी की गड्डियां पहले मंदिर परिसर के बाथरूम में छिपाई जाती थीं. बाद में मौका देखकर उन्हें मंदिर परिसर से बाहर निकाला जाता था. इसके बाद अलग स्थान पर चोरी की रकम का बंटवारा किया जाता था. सूत्रों के अनुसार, यह कथित रैकेट पिछले 2 से 3 वर्षों से संचालित हो रहा था.

Latest and Breaking News on NDTV

साजिश में टिन्नू और सुभाष की अहम भूमिका

जांच के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में सभी आरोपी कथित रूप से चोरी में शामिल दिखाई दे रहे हैं, जिसे महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है. जांच में टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव की भूमिका साजिश रचने और उसे अंजाम देने में सबसे अहम बताई गई है. आरोप है कि सुभाष श्रीवास्तव ने अन्य लोगों को इस नेटवर्क से जोड़ा और चढ़ावा गणना की ड्यूटी तय करने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं.

यह भी पढ़ें: एक CCTV घेरता तो दूसरा कपड़ों में छिपाता था नोट, राम मंदिर में महीनों चली चोरी की इनसाइड स्टोरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir, Ram Mandir Chanda Chori, Ram Mandir Chanda Vivad, Ram Mandir Theft Case, Ram Mandir Theft SIT Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com