विज्ञापन

असम में SIR के समर्थन में जुटी भारी भीड़, हिमंत बिस्वा सरमा ने तस्वीरें शेयर करते हुए क्या लिखा

भाजपा के झंडों और थैंक्यू मोदी वाले पोस्टरों के साथ दिख रहे हुजूम की तस्वीरें सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद एक्स पर शेयर की हैं.

असम में SIR के समर्थन में जुटी भारी भीड़, हिमंत बिस्वा सरमा ने तस्वीरें शेयर करते हुए क्या लिखा
  • असम के नलबाड़ी में SIR के समर्थन में भारी भीड़ ने थैंक्यू मोदी वाले पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया
  • मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर नलबाड़ी की भीड़ की तस्वीरें साझा की हैं
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के षड्यंत्र में लगी है
गुवाहाटी:

दिल्ली समेत देश के अलग-अलग इलाकों में SIR के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच असम में इसके समर्थन में भारी भीड़ जुटी है. राज्य के नलबाड़ी में यह प्रदर्शन हुआ, जिसमें लोग थैंक्यू मोदी वाले पोस्टर लेकर जुटे थे. भाजपा के झंडों और थैंक्यू मोदी वाले पोस्टरों के साथ दिख रहे हुजूम की तस्वीरें सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद एक्स पर शेयर की हैं. उन्होंने लिखा, 'नलबाड़ी की दहाड़! असम SIR और पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन में मजबूती से खड़ा है. यहां बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने कांग्रेस को एक संदेश भेजा है कि लोकतंत्र को बदनाम किया जाना लोग स्वीकार नहीं करेंगे.'

असम के मुख्यमंत्री ने लिखा कि नलबाड़ी से कांग्रेस को यह संदेश भेजा गया है कि लोग लोकतंत्र को बदनाम करने का समर्थन नहीं करेंगे. इसके अलावा संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के षड्यंत्र के भी लोग खिलाफ हैं. किसी भी तरह से चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता को भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री ने लिखा कि जनादेश पवित्र होता है. कांग्रेस के पास यह अधिकार नहीं है कि वह जनादेश को बदनाम करे. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें बड़ी संख्या में भीड़ जुटी दिख रही है. इन लोगों के हाथों में SIR और पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थन वाली तख्तियां हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himanta Bishwa Sharma, Himanta Biswa Assam, India News Hindi, India News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com