विज्ञापन

चंडीगढ़ में लगेगा 'आईफोन लंगर', फ्री में बंटेंगे iPhone 17 जैसे प्रीमियम मोबाइल; किसका ऐलान

राकेश त्रिहान ने चंडीगढ़ में 'आईफोन लंगर' की तारीख का ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को लोगों को iPhone 17 बांटे जाएंगे.

चंडीगढ़ में लगेगा 'आईफोन लंगर', फ्री में बंटेंगे iPhone 17 जैसे प्रीमियम मोबाइल; किसका ऐलान
राकेश त्रिहान ऊर्फ ‘राजा द किंग’ ने iPhone 17 बांटे की तारीख का किया ऐलान.

चंडीगढ़ में राकेश त्रिहान ऊर्फ ‘राजा द किंग' ने शहर में 'आईफोन लंगर' लगाने की तारीख का ऐलान कर दिया है. उन्‍होंने कहा क‍ि लोग लगातार तारीख को लेकर सवाल कर रहे थे. उनसे ज्‍यादा जल्‍दी आईफोन बांटने की मुझे है. मैं उन्‍हें बताना चाहता हूं कि 22 सितंबर को आई iPhone 17 बांटे जाएंगे. 

PTI से बात करते हुए 'राजा द किंग' ने कहा कि 22 सितंबर को यहीं, इसी जगह पर सभी के सामने आईफोन 17 का वितरण किया जाएगा. लोग पहले यहां आ चुके हैं और जिन्होंने हमारा समर्थन किया है उन्हें  'आईफोन लंगर' के लिए आमंत्रित करेंगे. उन्‍होंने कहा क‍ि चंडीगढ़ और मोहाली के चुने हुए लोगों को आईफोन दिए जाएंगे. सभी के सामने आईफोन पाने वाले विजेताओं के नाम निकाले जाएंगे. माता रानी के आशीवार्द से यह सब होगा.  

कौन है राजा द किंग? 

iPhone 17 बांटे का ऐलान करने वाले 'राजा द किंग' उर्फ राकेश त्रिहान मूल रूप से पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं. वर्तमान में वे  चंडीगढ़ में रह रहे हैं और अपने अलग तरह के कामों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इससे पहले वे कभी पेट्रोल-डीजल बांटते नजर आए तो कभी पैसे देकर लोगों की मदद करते दिखाई दिए.  मीड‍िया रिपोर्ट के अनुसार, राजा का दावा है क‍ि 2019 से पहले वे नशे समेत कई गलत आदतों में फंसे हुए थे. इसके बाद उन्‍हें संतों की संगत मिली और उनका जीवन पूरी तरह बदल गया. अब वे अपना ज्‍यादातर समय धार्मिक, आस्था और सेवा के कामों में लगाते हैं.

 ये खबरें भी पढ़ें....

इस दिन शुरू होगी Flipkart की Big Billion Days Sale, iPhone से Samsung तक पर दमदार ऑफर्स

नए iPhone लॉन्च के साथ पुराने मॉडल्स 65 हजार तक महंगे, iPhone 17 की कीमत अब 1 लाख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandigarh Viral News, Free Iphone, Free IPhone 17, Chandigarh News, Chandigarh Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com