उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव (Rajya Sabha Election) की तरीख का ऐलान हो गया है. राज्यसभा की 11 सीटों पर 9 नवंबर को चुनाव होना है. इनमें उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से 10 और उत्तराखंड (Uttarakhand) की एक सीट है. इन सीटों पर काबिज सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है. चुनाव आयोग (Election Commission) ने इस संबंध में मंगलवार को बयान जारी किया है.
चुनाव आयोग ने बयान में कहा, "कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क, थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर का उपयोग सुनिश्चित किया जाए. कोरोना महामारी से अब तक देश में 70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. सरकार की ओर से अनिवार्य सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) के नियमों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि "दो राज्यों में पर्यवेक्षक के रूप में मुख्य निर्वाचन अधिकारियों" को नियुक्त किया गया है. दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया गया है कि चुनाव के आयोजन की व्यवस्था करते समय COVID-19 रोकथाम उपायों के बारे में निर्देशों को सुनिश्चित करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की जाए."
भाषा की खबर के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सपा नेता राम गोपाल यादव उत्तर प्रदेश के उन 10 राज्यसभा सदस्यों में शामिल हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा.
निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी. मतगणना मतदान के बाद नौ नवंबर की शाम को की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं