सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि हार्ट से जुड़ा एक प्रोसीजर मंगलवार को किया जाना है, इसके लिए रजनीकांत अस्पताल में भर्ती हुए हैं. हालांकि, सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है. लेकिन, अस्पताल या परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रजनीकांत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
76 वर्षीय रजनीकांत इन दिनों दो बड़ी फिल्मों में बिजी हैं- निर्देशक ज्ञानवेल राजा की 'वेट्टैयान', जो 10 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है और लोकेश कनगराज की 'कुली'. फिल्मों की शूटिंग कर रजनीकांत कुछ दिन पहले ही वह चेन्नई लौटे थे और जल्द ही उन्हें प्रमोशन में जुटना था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वैसे बता दें कि लगभग 10 साल पहले सुपरस्टार रजनीकांत का सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था. हाल ही में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपनी बहुचर्चित राजनीतिक पारी से किनारा कर लिया था. इसके बाद से वह फिर पूरी तरह से फिल्मों की शूटिंग में जुट गए थे.
थलाइवा के नाम से मशहूर रजनीकांत ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं और लाखों दिलों पर राज किया है. उनकी एक्टिंग, डायलॉग्स और स्टाइल ने उन्हें एक अलग पहचान दी है. दक्षिण के साथ-साथ बॉलीवुड में भी रजनीकांत के चाहने वालों की कमी नहीं है. बॉलीवुड की भी कई यादगार फिल्मों ने उन्होंने काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं