आरएसएस ने झुंझुनू (Jhunjhunu) में अपनी तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक की बैठक में उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड को लेकर देश के मुस्लिमों को संदेश दिया. आरएसएस ने कन्हैया लाल की हत्या की निंदा की, साथ ही कहा कि देश के मुस्लिम समुदाय को इस तरह के कृत्यों से बचना चाहिए और इसका कड़ा विरोध करना चाहिए. "अगर किसी को कोई बात पसंद नहीं है, तो उन्हें उस पर लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिक्रिया देनी चाहिए," आरएसएस ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ-साथ सार्वजनिक भावना को भी ध्यान में रखना चाहिए. आरएसएस के एक नेता ने कहा, "हिंदू समुदाय लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिक्रिया दे रहा है. मुस्लिम समुदाय से हिंसात्मक कार्रवाइयों से दूर रहने की उम्मीद की जाती है."
बता दें कि 48 वर्षीय कन्हैया लाल की पिछले महीने दो लोगों ने हत्या कर दी थी. आरोपियों ने हत्या के दौरान वीडियो बनाई थी उके बाद एक अन्य वीडियो बनाई थी और दोनों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. एक वीडियों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धमकी दी गई थी. जबकि एक वीडियों में गला काटते दिखाया था. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया था.अब इस मामले की जांच देश की शीर्ष आतंकवाद विरोधी संस्था, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है. क्योंकि हत्यारों के कथित रूप से पाकिस्तान स्थित संगठन दावत-ए-इस्लामी के संबंध होने की बात कही जा रही है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
बैठक के बाद एक सवाल का जवाब देते हुए, संघ के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने उदयपुर हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत एक लोकतंत्र है और उन लोगों के लिए संवैधानिक अधिकार हैं. अगर किसी को कोई चीज पसंद नहीं आती तो लोकतांत्रिक तरीके से अपनी शिकायतों को व्यक्त कर सकते हैं. आंबेडकर ने कहा, "एक सभ्य समाज हमेशा ऐसी घटनाओं की निंदा करता है. हिंदू समुदाय लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिक्रिया कर रहा है. मुस्लिम समुदाय से भी इस तरह के कार्यों से दूर रहने की अपेक्षा की जाती है. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को भी इसके खिलाफ बोलने के लिए आगे आना चाहिए. ये घटनाएं देश या हमारे समाज के हित में नहीं हैं. हर किसी को इसकी निंदा करनी चाहिए. इस बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबोले और कृष्ण गोपाल, मनमोहन वैद्य, सी आर मुकुंद, अरुण कुमार और राम दत्त सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने 'अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक' ने भाग लिया.
ये भी पढ़ें:
- CM योगी के भोज में पहुंचे अखिलेश के चाचा और सहयोगी, राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु के पक्ष में करेंगे वोट
- Weather Updates: दिल्ली-NCR में तेज हवा संग बादलों का डेरा, बारिश के आसार; IMD का ताजा पूर्वानुमान- इन राज्यों में 5 दिन तक वर्षा
- फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर के Alt News को विदेशी चंदा मिलने पर पेमेंट फर्म Razorpay ने क्या कहा?
Video : हादसे से कुछ घंटे पहले अमरनाथ से लौटे शरद शर्मा बता रहे हैं चुनौती और आस्था की कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं