विज्ञापन

भोपाल में VHP से जुड़ी साध्वी रंजना से बदसलूकी, कार में तोड़फोड़; हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

भोपाल में साध्वी रंजना के साथ बदसलूकी का मामला तूल पकड़ लिया है. साध्वी ने आरोप लगाया है कि ओवरटेक करने के बाद कार चालक और उसके साथियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया.

भोपाल में VHP से जुड़ी साध्वी रंजना से बदसलूकी, कार में तोड़फोड़; हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और विश्व हिंदू परिषद (VHP) से जुड़ीं साध्वी रंजना (Sadhvi Ranjana) के साथ बदसलूकी मामले में तूल पकड़ लिया है. साध्वी रंजना ने आरोप लगाया है कि रास्ते में ओवरटेक करने के बाद कार चालक और उसके साथियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. घटना के बाद हिंदू संगठनों ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार, साध्वी रंजना नर्मदापुरम रोड से गुजर रही थीं, तभी एक कार चालक ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि विरोध करने पर कार चालक ने उनके साथ बदसलूकी की और ड्राइवर के साथ भी धक्का-मुक्की की गई. इसके बाद साध्वी रंजना मिसरोद थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई.

Latest and Breaking News on NDTV

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि महिलाओं के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पुलिस ने क्या बताया

एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि मिसरोद चौराहे के पास वाहन निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. महिलाओं के साथ मारपीट की शिकायत सामने आई है. पुलिस ने तीन आरोपियों को राउंडअप कर लिया है और मामले की जांच जारी है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RSS VHP, Sadhvi Ranjana Assault, Bhopal News, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com