कांग्रेस महासचिव व नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ तथा अमृता धवन बृहस्पतिवार को जयपुर पहुंचे जहां उनका कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है. उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में तीन सचिवों अमृता धवन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ व काजी मुहम्मद निजामुद्दीन को राजस्थान में पार्टी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ संबद्ध किया है. राठौड़ ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि आने वाले दिनों में सुनिश्चित किया जाएगा कि राजस्थान कांग्रेस में अनुभव और ऊर्जा का संगम हो.
राठौड ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच 'खींचतान' संबंधी सवाल के जवाब में कहा, 'बड़ी चुनौती सामने है.. बड़ा चैलेंज यह है कि राजस्थान में हमें पुन: अपनी सरकार बनानी है जहां तक सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है.. दोनों के दोनों हमारे बहुत ही बलशाली नेता है.' उन्होंने कहा, 'मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम दोनों साथियों को.. एक हमारे नेता के पास बड़ा अनुभव है और दूसरे नेता के पास युवा नौजवान ऊर्जा है, तो अनुभव और ऊर्जा का संगम राजस्थान की कांग्रेस के अंदर हो इस बात को सुनिश्चित करने का काम आने वाले दिनों में करेंगे.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं दूसरी सह प्रभारी अमृता धवन ने कहा कि यह (आगामी विधानसभा) चुनाव पूरी पार्टी के लिये महत्वपूर्ण है और निश्चित तौर पर जो कांग्रेस सरकार की योजनाएं हैं वे जनता को पसंद है और जनता जिसे जिताना चाहे तो फिर कोई उसको हरा नहीं सकता और मैं मानती हूं कि कांग्रेस की सरकार राजस्थान में रिपीट होगी और पूरा राजस्थान इसका जश्न मनायेगा.'राजस्थान कांग्रेस में 'कलह' के सवाल पर उन्होंने कहा,'बिल्कुल कलह नहीं है.. विचारों में भिन्नता की अनुमति तो लोकतंत्र देता है, लेकिन मैं मानती हूं कि एक साथ मिलकर ही काम होगा और एक साथ मिलकर ही चुनाव लड़ा जायेगा.' पार्टी प्रवक्ता के अनुसार दोनों सह प्रभारियों का यहां पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम है.
ये भी पढ़ें-
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं