विज्ञापन

राजस्थान के खैरथल निकाय में खेल की तैयारी? बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी

राजस्थान निकाय चुनाव में कई नगर परिषदों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है. ऐसे में कांग्रेस से लेकर बीजेपी बहुमत की जुगत में जुट गई है.

राजस्थान के खैरथल निकाय में खेल की तैयारी? बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस नेता विक्रम चौधरी
बीजेपी में शामिल हुए विक्रम सिंह उर्फ विक्की चौधरी
जयपुर:

राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों में खैरथल के सियासी दांवपेच एक बार फिर सबको चौंका रहे हैं. खैरथल नगर परिषद की 45 सीटों में बीजेपी 8, कांग्रेस 20 और निर्दलीय 17 सीटों पर जीते हैं. यानी बहुमत किसी को नहीं मिला है. ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों सियासी तिकड़म में लगे हैं. बीजेपी ने बड़ा दांव चलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह उर्फ विक्की चौधरी को अपने पाले में मिला लिया है. विक्रम मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. 

विक्रम का दावा-11 पार्षद लाएंगे 

विक्रम चौधरी ने दावा किया है कि 11 पार्षदों को बीजेपी में शामिल कराएंगे. विक्की के बीजेपी में शामिल होने के बाद इस नगर परिषद का पूरा समीकरण बदल गया है. अब कांग्रेस और बीजेपी 17 निर्दलीय पार्षदों पर दोनों दलों की नजर है. बोर्ड बनाने के लिए यहां बहुमत का आंकड़ा 23 का है. 

सभापति का फॉर्म भी खरीदा 

विक्रम चौधरी ने बीजेपी में शामिल होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी लालचंद के समाने पार्षद पद और गोपनीयता की शपथ ली है. शपथ के बाद विक्रम ने सभापति पद के नामांकन का फॉर्म भी लिया है. उन्होंने बताया कि वह बुधवार को ही अपना नामांकन दाखिल करेंगे. रिटर्निंग अधिकारी लालचंद के अनुसार, विक्रम चौधरी से पहले सभापति पद के लिए तीन नामांकन फॉर्म लिए जा चुके हैं. इनमें कर्ण चौधरी, ओमप्रकाश रोघा और सर्वेश गुप्ता के नाम हैं. 

खैरथल में होगा खेल?

ऐसे में राजस्थान में अगले कुछ दिन काफी अहम रहने वाले हैं. खैरथल के चुनावी नतीजों पर सबकी नजर रहेगी. यहां बीजेपी अपना बोर्ड बनाने के लिए पूरी जोड़तोड़ में जुटी हुई है. अगर विक्रम चौधरी वाला पार्टी का दांव चल जाता है तो ये कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका होगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Nikay Chunav, Bhupendra Yadav, Bhajanlal Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com