विज्ञापन

भारत में जन्मी मादा चीता ने 5 शावकों को दिया जन्म, अब देश में चीतों की आबादी 60 हुई

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ने 5 शवकों को जन्म दिया है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी. इसके साथ ही भारत में चीतों की आबादी बढ़कर 60 हो गई है.

भारत में जन्मी मादा चीता ने 5 शावकों को दिया जन्म, अब देश में चीतों की आबादी 60 हुई
कूनो में जन्मे 5 शावक.
X: social media
नई दिल्ली:

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 शावकों को जन्म दिया है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कूनो में मादा चीता के 5 शावकों को जन्‍म देने पर खुशी जाहिर की है. उन्‍होंने इसे प्रोजेक्‍ट चीता के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया है. उन्‍होंने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्‍मी 32 महीने की मादा चीता केजेपी21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है.  

उन्‍होंने इसे भारत में चीता आबादी की अगली पीढ़ी के आने की दिशा में एक अहम पड़ाव बताया. इस संबंध में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर जानकारी देते हुए तस्‍वीर के साथ वीडियो साझा किया है.

अब चीतों की आबादी 60 पहुंची

भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर फोटो साझा करते हुए लिखा कि प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक और खुशी का पल. केजेपी21, जो भारत में जन्मी 32 महीने की मादा चीता है, ने आज कूनो नेशनल पार्क में पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है.

मुखी और केजीपी12 के बाद, केजेपी21 भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है जिसने बच्चों को जन्म दिया है, यह भारत में चीता आबादी की अगली पीढ़ी के आने की दिशा में एक अहम पड़ाव है. इन पांच शावकों के आने के साथ, भारत में चीतों की कुल संख्या 60 हो गई है, जिसमें भारत में जन्मे 41 चीते शामिल हैं.

क्यों खास हैं ये शावक

खास बात यह है कि ये शावक भारत में बोत्सवाना की वंशावली की शुरुआत भी करते हैं क्योंकि इनके पिता बोत्सवाना के नर चीता हैं, इससे भारत की बढ़ती चीता आबादी में एक नई जेनेटिक वंशावली जुड़ रही है.

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा कि भारतीय धरती पर जन्मी एक और पीढ़ी, जो भारत में चीतों को फिर से बसाने की शानदार कहानी में एक और खूबसूरत अध्याय जोड़ रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kuno National Park, Kuno National Park Cheetah, Cheeta Cubs, Bhupendra Yadav, Cheetah And Cubs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com