- हाथरस गैंगरेप से बारां केस की तुलना करने पर बिफरे अशोक गहलोत
- कहा- राज्य की जनता को किया जा रहा गुमराह
- बारां में दो दलित बहनों को फुसलाकर ले गए घर से बाहर, तीन दिन तक गैंगरेप
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashoik Gehlot) ने यूपी के हाथरस में दलित युवती के साथ हुए गैंगरेप एंड मर्डर की तुलना राज्य के बारां जिले में बालिकाओं से हुए दुष्कर्म की घटना से करने पर रोष जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लगातार तीन ट्वीट कर इसे राज्य के लोगों को गुमराह करने वाला बताया है. गहलोत ने हाथरस की घटना को बेहद निंदनीय बताया है. उन्होंने लिखा है, "हाथरस में हुई घटना बेहद निंदनीय है, उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है लेकिन दुर्भाग्य से राजस्थान के बारां में हुई घटना को हाथरस की घटना से कम्पेयर किया जा रहा है.."
हाथरस में हुई घटना बेहद निंदनीय है, उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है लेकिन दुर्भाग्य से राजस्थान के बारां में हुई घटना को हाथरस की घटना से कम्पेयर किया जा रहा है
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 1, 2020
1/
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अपने दूसरे ट्वीट में सीएम गहलोत ने लिखा है, "जबकि बारां में बालिकाओं ने स्वयं मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए 164 के बयानों में अपने साथ ज्यादती नहीं होने एवं स्वयं की मर्जी से लड़कों के साथ घूमने जाने की बात कही.. बालिकाओं का मेडिकल भी करवाया गया एवं अनुसन्धान में सामने आया कि लड़के भी नाबालिग हैं, जांच आगे भी जारी रहेगी.."
उन्होंने तीसरे ट्वीट में लिखा है, "घटना होना एक बात है और कार्यवाही होना दूसरी, घटना हुई तो कार्यवाही भी तत्काल हुई. इस केस को मीडिया का एक वर्ग और विपक्ष हाथरस जैसी वीभत्स घटना से कम्पेयर करके प्रदेश और देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं."
घटना होना एक बात है और कार्यवाही होना दूसरी, घटना हुई तो कार्यवाही भी तत्काल हुई। इस केस को मीडिया का एक वर्ग और विपक्ष हाथरस जैसी वीभत्स घटना से कम्पेयर करके प्रदेश और देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 1, 2020
3/
बता दें कि राजस्थान के बारां में दो दलित बहनों को बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले जाने और 18 से 21 सितंबर तक यानी तीन दिन तक उससे गैंगरेप करने की खबरें आई थीं. आरोप है कि दोनों आरोपी युवक जो उनके परिचित हैं, दोनों लड़कियों को कोटा, जयपुर और अजमेर ले गए, जहां दोनों बहनों के साथ गैंगरेप किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं