विज्ञापन
This Article is From Jun 21, 2025

राजा रघुवंशी मर्डर: तीनों कातिल के बाद अब सोनम और राज भी न्यायिक हिरासत में, जानिए क्या होगा आगे

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में शनिवार को शिलांग कोर्ट ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

राजा रघुवंशी मर्डर केस में शनिवार को शिलॉग कोर्ट में आरोपियों की पेशी हुई है.

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में शनिवार को शिलांग कोर्ट ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में सोनम और उसका प्रेमी राज ही मुख्य आरोपी है. इन दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का मतलब है कि पुलिस ने अब इनकी कस्टडी की मांग नहीं की है. इस सनसनीखेज हत्या के मामले में गिरफ्तार तीन और आरोपी आकाश, विशाल और आनंद को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. 

गुरुवार को सोनम और राज की रिमांड दो दिन बढ़ी थी

मालूम हो कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सभी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया था. इस दौरान पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों की रिमांड बढ़ाने की मांग की. इसके बाद, कोर्ट ने सोनम और राज की रिमांड दो दिन के लिए बढ़ा दी.

वहीं, अन्य तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए. कोर्ट में पेशी से पहले सोनम ने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार कर लिया था.

प्रेमी के आमने-सामने की पूछताछ में सोनम ने कबूला जुर्म

मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाह से उसका आमना-सामना कराकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. राजा रघुवंशी हत्याकांड में भाड़े के तीनों शूटर्स के बाद अब सोनम और राज को न्यायिक हिरासत में भेजने का मतलब है कि पुलिस को इन आरोपियों से अभी जितनी पूछताछ करनी थी, वो लगभग पूरी हो चुकी है. अब पुलिस मामले में चार्जशीट बनाने की कवायद में जुटेगी. 

23 मई को हनीमून मनाने आए इंदौर के कपल हुए थे लापता

राजा रघुवंशी (28) और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी (24) 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे. मामले की जांच के दौरान राजा रघुवंशी का शव बरामद किया गया था.

जांच में पता चला- सोनम ने ही कराई पति की हत्या, तीन शूटर भी पकड़े गए

इस मामले की जांच के दौरान गिरफ्तारी के बाद, सभी पांचों आरोपियों सोनम और चार अन्य सोनम का प्रेमी राज सिंह कुशवाह (21), आनंद सिंह कुर्मी (23), आकाश राजपूत (19) और विशाल सिंह चौहान (22) को 11 जून को शिलांग के जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया. अदालत ने सभी पांचों आरोपियों को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

सोनम और राजा की शादी 11 मई को इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुई थी और 20 मई को हनीमून के लिए दोनों गुवाहाटी होते हुए मेघालय पहुंचे थे.

2 जून को मिली थी राजा की लाश, गाजीपुर में सोनम ने किया था सरेंडर

इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी का क्षत-विक्षत शव 2 जून को पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा-चेरापूंजी इलाके में वेई सावडोंग पार्किंग स्थल के नीचे एक खाई से बरामद किया गया था. मामले में जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई सोनम की तरफ घूमी. इसी बीच सोनम ने यूपी के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस घटना के पीछे सोनम मास्टरमाइंड थी.

यह भी पढ़ें - पिक्चर अभी बाकी है! जानिए सोनम को राजा की हत्या वाली जगह ले जाकर पुलिस ने क्या बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raja Raghuanshi, Raja Raghuanshi Case, Raja Raghuanshi Murder Case, Raja Raghuvanshi And Sonam Latest News, Raja Raghuvanshi And Sonam Raghuvanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com