विज्ञापन

हनीमून मर्डर: आरोपी सोनम की जमानत बरकरार, मेघालय हाईकोर्ट में राज्य सरकार की याचिका खारिज

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम को मेघालय हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी है.इससे पहले शिलॉग कोर्ट ने सोनम को जमानत दी थी.

हनीमून मर्डर: आरोपी सोनम की जमानत बरकरार, मेघालय हाईकोर्ट में राज्य सरकार की याचिका खारिज
सोनम रघुवंशी की जमानत रहेगी बरकरार

मेघालय के बहुचर्चित हनीमून मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी का जमानत बरकरार रहेगी. मेघालय हाई कोर्ट ने राज्य सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें सोनम की जमानत रद्द करने की मांग की गई थी. हाई कोर्ट ने सोनम को निचली अदालत से मिली जमानत को बरकरार रखा है. सोनम जमानत पर जेल से बाहर रहेंगी. सोनम पर अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या करने का आरोप है.

मेघालय पुलिस हाई कोर्ट पहुंची थी

हाल ही में मेघालय के डीजीपी  इदाशिशा नोंगरांग ने कहा था कि पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत देने वाले कोर्ट के आदेश को मेघालय पुलिस चुनौती देगी. 

इस हाईप्रोफाइल मर्डर केस ने लोगों का काफी ध्यान खींचा है और मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी की मौत से जुड़े हालात की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि उनके पास ठोस सबूत हैं और उन्हें मामले की मजबूती पर भरोसा है, क्योंकि यह मामला अब न्यायिक प्रक्रिया से गुजर रहा है.

शिलॉग कोर्ट ने दी थी जमानत

राजा मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉंग कोर्ट ने 28 अप्रैल को जमानत दी थी. अब मेघालय हाई कोर्ट ने भी सोनम को बड़ी राहत दी है. 

बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई 2025 को हनीमून मनाने शिलांग गए थे. यहां से दोनों 26 मई को सोहरा घूमने गए, जहां दोनों लापता हो गए थे. पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय टीमों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया. करीब एक हफ्ते बाद 2 जून 2026 को राजा का शव सोहरा के मशहूर वेई सादोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिला था. राजा रघुवंशी की हत्या का आरोप पत्नी सोनम, राज कुशवाहा और तीन हमलावर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी पर लगे हैं। हालांकि इन सभी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है.

यह भी पढ़ें: सिया से ब्लू ड्रम वाली मुस्कान तक... प्यार में हो रहे कितने कत्ल, NCRB के आंकड़े देख सिहर उठेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Raghubanshi, Raja Raghuanshi, Raja Raghuanshi Case, Raja Raghuanshi Murder Case, Raja Raghunvashi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com