विज्ञापन

जून अभी और भिगोएगा, दिल्ली NCR में अभी 4 दिन बारिश, पंजाब-हरियाणा से राजस्थान तक आज का मौसम

Today Weather in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में मौसम आज भी सुहाना रहेगा. उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत देश के कई राज्यों में आज बारिश, धूल भरी आंधी आने का अलर्ट है. मौसम विभाग ने मॉनसून के आगे बढ़ने का संकेत दिया है.

जून अभी और भिगोएगा, दिल्ली NCR में अभी 4 दिन बारिश, पंजाब-हरियाणा से राजस्थान तक आज का मौसम
Rain Alert Delhi NCR Weather News: आज का मौसम
pti
नई दिल्ली:

Weather Today: दिल्ली एनसीआर रीजन में जून के आखिरी दिनों में भी आपको ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं होगा. जून अभी आपको और भिगोएगा. मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है कि अभी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, वेस्ट यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में जून के आखिरी हफ्ते में हल्की से तेज बारिश अलग-अलग इलाकों में होती रहेगी. इस दौरान तेज हवाओं और आंधी चलने का भी अलर्ट है. मॉनसून भी तेज रफ्तार के साथ उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है.

दिल्ली, यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग ने 24 से 26 जून और फिर 29 से 30 जून तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद जैसे शहरों और पूर्वांचल की बात करें तो 24 से 25 जून और फिर 29-30 जून को हल्की बरसात के संकेत हैं.पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में भी 24 से 30 जून तक लगातार बारिश होने के आसार हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 जून को भारी बारिश होने का अनुमान है. राजस्थान में 25 से 30 जून के दौरान तेज हवाओं और कहीं-कहीं धूल भरी आंधी आने की भी चेतावनी है. 

उत्तराखंड में बारिश, हिमाचल में भी बरसात का अलर्ट

उत्तराखंड में 25 जून और फिर 29-30 जून को बरसात होने का अलर्ट है. पंजाब में 24 से 26 जून और फिर 29-30 जून को बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 29 और 30 जून के दौरान भारी बारिश की चेतावनी है. 

मध्य प्रदेश, मुंबई में मॉनसून की बारिश

पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24 से 30 जून तक मॉनसून की बारिश होती रहेगी. जबकि महाराष्ट्र के विदर्भ में 26 से 27 जून, 29 और 30 जून के दौरान विदर्भ में और छत्तीसगढ़ में 24 से 28 जून के भारी बारिश होने की संभावना है.इन इलाकों में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. छत्तीसगढ़ में भी 24 से 28 जून के दौरान आंधी, तूफान और बिजली गिरने के आसार हैं. वेस्ट एमपी में आंधी, तूफान आने की चेतावनी है. 

ये भी पढ़ें -  यूपी वालों झमाझम बारिश की कर लो तैयारी, मॉनसून आने वाला है, एमपी-छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड के बाद पकड़ी रफ्ता

Mumbai Weather Today

मॉनसून पकड़ेगा रफ्तार

दक्षिण पश्चिम मॉनसून गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है. झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों को भी पार कर गया है. मॉनसून अगले दो-तीन दिन में गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने वाला है.जल्द ही यह यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है.

वहीं बंगाल, सिक्किम रीजन में मॉनसून की भारी बारिश का अलर्ट है. हालांकि मॉनसून पहुंचने तक अभी पूर्वी उत्तर प्रदेश और अगले दो-तीन दिन पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और बिहार में लू के भी हालात बने हुए हैं. 

ये भी पढ़ें - आज भी आंधी-तूफान के साथ बारिश, यूपी, राजस्थान समेत 12 राज्यों में अलर्ट, जानें दिल्ली में आज का मौसम
 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Weather Alert, Delhi Weather, Today Weather, Monsoon Rain Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com