विज्ञापन

Rain Alert: आज से 6 दिन आंधी, तूफान-बारिश... यूपी के 55 जिलों में IMD अलर्ट, दिल्ली NCR में भी मॉनसून का इंतजार, जानें आज का मौसम

Today Weather: दिल्ली एनसीआर में अभी आंधी, तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है. उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में भी आंधी, बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने अपनी ओर से दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने का संकेत दिया है.

Rain Alert: आज से 6 दिन आंधी, तूफान-बारिश... यूपी के 55 जिलों में IMD अलर्ट, दिल्ली NCR में भी मॉनसून का इंतजार, जानें आज का मौसम
Rain Alert in Delhi NCR Thunderstorm in Rajasthan Uttar Pradesh MP Check IMD Weather Update
IANS, PTI
नई दिल्ली:

Rain Alert in Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर में उमस भरी गर्मी के बीच राहत की फुहारें पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. यूपी के 55 जिलों में आंधी, बारिश की संभावना है. राजस्थान में भी तेज आंधी की चेतावनी है. हालांकि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के इलाकों में मॉनसून की बारिश का इंतजार अभी जारी है. इसमें 3-4 दिन की देरी और हो सकती है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 1 और 2 जुलाई को बारिश होने का अलर्ट है.

दिल्ली में आज का मौसम

नोएडा, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी में 1 जुलाई तक और फिर 3-4 जुलाई को बरसात होने का अलर्ट है. पूर्वी उत्तर प्रदेस में 30 जून और फिर 4 जुलाई को बारिश होने का अलर्ट है. पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में 30 जून और फिर 2-3 जुलाई को बारिश होने की संभावना है और हिमाचल प्रदेश में भी 1 जुलाई तक बारिश होने के आसार हैं. 

Rain Alert Traffic Jam Noida UP

Rain Alert Traffic Jam Noida UP
Photo Credit: PTI

दिल्ली मॉनसून कब पहुंचेगा

दिल्ली में मॉनसून की लेटलतीफी के बीच रिकॉर्डतोड़ गर्मी हो रही है. मौसम विभाग IMD के डेटा के मुताबिक, दिल्ली में 29 जून समेत पिछले कुछ दिनों में 4 सालों की सबसे गर्म रात रही हैं. मार्च-जून के मॉनसून पूर्व सीजन में औसत न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री तक पहुंच गया, जो 2022 के बाद से सबसे ज्यादा है. हालांकि प्री मॉनसून बारिश से थोड़ी राहत मिलती रही. 29 जून तक औसत न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री रहा. वर्ष 2021 में यह 21.2 डिग्री, 2022 में 23.3 डिग्री, 2023 में 20.9 डिग्री, 2024 में 22.8 डिग्री और 2025 में 22.5 डिग्री था.

यूपी के 55 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में आज आंधी तूफान का अलर्ट है. बहराइच और श्रावस्ती जैसे इलाकों में भारी बारिश हुई है.मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली (Meghgarjan & Lightning) का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश के करीब 26 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. करीब 29 जिलों में बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पूर्वांचल में बारिश का अलर्ट

पूर्वी और तराई क्षेत्र में महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, गोरखपुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया और सुल्तानपुर में बारिश का अलर्ट है. प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, चंदौली, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया और कानपुर में आंधी, बारिश का अलर्ट है. गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, एटा, मैनपुरी, आगरा और मथुरा. इन जिलों में दोपहर या शाम के वक्त 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं,आंधी चलने के साथ बारिश पड़ने की संभावना है.

Rain Alert Surat

Rain Alert Surat

देहरादून और शिमला का मौसम

जम्मू-कश्मीर में 4 जुलाई तक आंधी, तूफान, बिजली कड़कने और 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. हिमाचल प्रदेश में 30 जून से 4 जुलाई तक और उत्तराखंड में 1 जुलाई तक तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. हिमाचल की राजधानी शिमला में भी हल्की बारिश का अलर्ट है. देहरादून में गर्मी के बीच बारिश आ सकती है. 

राजस्थान में आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में 4 जुलाई तक और पश्चिमी राजस्थान में 1 से 4 जुलाई तक बरसात होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आंधी, तूफान और तेज हवाओं के झोंकों से भी मौसम में बदलाव आएगा. 

ये भी पढ़ें -  मॉनसून पर अल-नीनो का 'ग्रहण': देश के 111 जिलों पर संकट, दिल्ली में 4-5 जुलाई के आसपास देगा दस्तक

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

मध्य भारत की बात करें तो पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश 30 जून से 4 जुलाई तक बारिश होने की चेतावनी है. छ्त्तीसगढ़ में भी 4 जुलाई तक बारिश से मौसम बदलने की पूरी संभावना है. मध्य प्रदेश में 2 जुलाई तक आंधी, तूफान, बिजली कड़कने के साथ तेज हवाओं चलने का अलर्ट है. 

Delhi Rain

Delhi Rain

मॉनसून अपडेट 

मॉनसून अलर्ट की बात करें तो अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में हीट वेव का अलर्ट है. मॉनसून अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, मॉनसून के लिए इन राज्यों को अभी करना होगा इंतजार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Weather Update, Today Weather, Aaj Ka Mausam, Thunderstorm Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com