- शामली के आयुष मलिक ने पहले इस्लाम धर्म अपनाकर चांदनी कुरैशी से निकाह करने का दावा किया था
- आयुष मलिक ने 12 साल पहले इस्लाम धर्म कबूल करने और इस्लामी पहचान अपनाने का भी उल्लेख किया था
- हाल ही में वायरल वीडियो में आयुष मलिक ने सनातन धर्म पुनः स्वीकार कर परिवार से माफी मांगी है
यूपी के शामली में चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आयुष मलिक अपने माता-पिता के साथ घर के मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में वह अपने परिवार से माफी मांगते हुए दोबारा सनातन धर्म अपनाने यानी 'घर वापसी' का दावा करता नजर आ रहा है.
चांदनी ने योगी से किया था निकाह
दरअसल, आयुष मालिक कुछ समय पहले हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम स्वीकार करने और चांदनी कुरैशी नाम की लड़की से निकाह करने के दावे को लेकर चर्चा में आया था. उस दौरान वो अली मोहम्मद नाम, दाढ़ी और इस्लामिक पहनावे के साथ सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था. उसके धर्म परिवर्तन और निकाह को लेकर भी काफी विवाद हुआ था. आयुष का दावा था कि उसने 12 साल पहले ही इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था.
अब माता-पिता से मांग रहा माफी
सदर कोतवाली क्षेत्र के दयानंद नगर निवासी आयुष मालिक, जो कुछ समय पहले हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम स्वीकार करने और चांदनी कुरैशी से निकाह करने के दावे को लेकर चर्चा में आया था, अब एक नए वीडियो के कारण फिर सुर्खियों में है. करीब 2 मिनट 17 सेकंड के इस वायरल वीडियो में आयुष मालिक स्वयं कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि उसने दोबारा सनातन धर्म अपना लिया है. वीडियो में वह अपने माता-पिता और परिवार का जिक्र करते हुए उनसे माफी मांग रहा है और परिवार के साथ रहने की बात कह रहा है. इसी दौरान वह घर के मंदिर में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करता और अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेता भी दिखाई दे रहा है.
ये भी पढ़ें :- 'बंगाल में लागू होगा UCC, लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ भी बनेगा सख्त कानून...': CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं