प्रतीकात्मक फोटो
- ‘परीक्षा विशेष’ ट्रेन चलाएगा इंडियन रेलवे
- 66000 से अधिक पदों पर आज होगी परीक्षा
- एक बयान में यह जानकारी दी गयी है
नई दिल्ली:
सहायक लोको पायलट और तकनीकी परीक्षा के लिए यात्रियों की भीड़ से निपटने के वास्ते रेलवे पटना और इंदौर, दानापुर और सिकंदराबाद तथा दरभंगा एवं सिकंदराबाद के बीच परीक्षा विशेष ट्रेनें चलाएगा. एक बयान में यह जानकारी दी गयी है. करीब 48 लाख उम्मीदवार बुधवार को सहायक लोको पायलटों और तकनीशियनों की 66,502 रिक्तियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के पहले सेट में हिस्सा लेंगे. पटना-इंदौर परीक्षा विशेष ट्रेन बुधवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर पटना से चलकर अगले दिन शाम साढ़े चार बजे इंदौर पहुंचेगी.
यह भी पढ़ें: कोच अटेंडर कर रहा ओबीएचएस कर्मचारी की ड्यूटी, ट्रेन में टॉयलेट की सफाई व्यवस्था हुई चौपट
इंदौर पटना परीक्षा विशेष ट्रेन इंदौर से बुधवार रात साढ़े आठ बजे रवाना होकर अगले दिन शाम साढ़े सात बजे पटना पहुंचेगी. विशेष ट्रेन अपने मार्ग में आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय), वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी, संत हर्दरामनगर और उज्जैन स्टेशनों पर रूकेगी. दानापुर सिकंदराबाद परीक्षा विशेष ट्रेन आज पूर्वाह्न साढे़ ग्यारह जे दानापुर से रवाना हुई और बुधवार रात नौ बजे वह सिकंदराबाद पहुंचेगी. सिकंदराबाद दानापुर ट्रेन बृहस्पतितवार को सिकंदराबाद से चलकर अगले दिन दानापुर पहुंचेगी.
VIDEO: क्यों नौकरी देने में हो रही है देरी?
रास्ते में ये ट्रेनें आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल , इलाहाबाद, चेक्यो, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर और बल्हारहर्ष पर रूकेंगी. इसी तरह दरभंगा सिकंदराबाद परीक्षा विशेष ट्रेन चलायी जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Indian Railways, Exam Special Train