विज्ञापन

राहुल गांधी नवंबर में फिर अमेरिका जाएंगे, शीतकालीन सत्र से पहले लौट आएंगे भारत

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नवंबर के तीसरे हफ्ते में अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक उनका कार्यक्रम 16 से 20 नवंबर के बीच प्रस्तावित है.

राहुल गांधी नवंबर में फिर अमेरिका जाएंगे, शीतकालीन सत्र से पहले लौट आएंगे भारत
फाइल फोटो
NDTV

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नवंबर के तीसरे हफ्ते में अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक उनका कार्यक्रम 16 से 20 नवंबर के बीच प्रस्तावित है और इस दौरान वे अमेरिका में प्रवासी भारतीयों तथा विश्वविद्यालयों के छात्रों को संबोधित कर सकते हैं. राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर न्यूयॉर्क और शिकागो में तैयारियां चल रही हैं. सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी 17 नवंबर को न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया विश्वविद्यालय और 18 नवंबर को शिकागो विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद कर सकते हैं. इन कार्यक्रमों में लोकतंत्र, युवाओं, शिक्षा, राजनीति और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है.

शीतकालीन सत्र से पहले भारत लौट आएंगे: सूत्र

बताया जा रहा है कि अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी भारतीय मूल के लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी मुलाकात कर सकते हैं. उनके कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी संसद के शीतकालीन सत्र से पहले भारत लौट आएंगे.

कुछ सालों में कई बार अमेरिका गए राहुल गांधी

राहुल गांधी पिछले कुछ सालों में कई बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं और वहां विश्वविद्यालयों, थिंक टैंक, छात्रों तथा भारतीय समुदाय के बीच संवाद करते रहे हैं.

सबसे हाल में अप्रैल 2025 में राहुल गांधी अमेरिका गए थे, जहां उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने युवाओं, लोकतंत्र और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखे थे तथा भारतीय समुदाय से भी मुलाकात की थी.

इससे पहले सितंबर 2024 में उन्होंने अमेरिका का तीन दिवसीय दौरा किया था. तब उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, डलास और जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी, वॉशिंगटन डीसी में छात्रों और फैकल्टी के साथ संवाद किया था. उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय को भी संबोधित किया था.

यह भी पढ़ें: एक डेयरी के चुनाव में क्यों उलझ गए राहुल गांधी, बीजेपी पर बहुमत चुराने के आरोप की पूरी कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com