कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल ने बुधवार को कहा कि ‘असत्याग्रह' के लंबे इतिहास के कारण उन पर किसान विश्वास नहीं करते. उन्होंने ट्विटर पर एक ऑनलाइन सर्वेक्षण के लिए एक सवाल भी पोस्ट किया. इसमें चार विकल्प भी सुझाए गए हैं. राहुल गांधी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री कृषि कानूनों को निरस्त करने से इनकार कर रहे क्योंकि 1. वह किसान विरोधी हैं 2. उनको पूंजीपति चलाते हैं 3. अहंकारी हैं या फिर इनमें सभी (विकल्प) सही हैं.'
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के किसान यकीन नहीं करते. उन्होंने प्रधानमंत्री के पहले के बयानों का उल्लेख किया. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये और हर साल दो करोड़ नौकरियां. 50 दिन दीजिए, नहीं तो.... हम कोरोना वायरस के खिलाफ 21 दिनों में युद्ध जीतेंगे. न तो कोई हमारी सीमा में आया है और न किसी चौकी पर कब्जा किया है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि दिल्ली की सीमाओं पर राज्यों के किसान पिछले एक महीने से अधिक समय से प्रदर्शन कर रहे हैं. वे केंद्र सरकार से तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने की मांग कर रहे हैं. गतिरोध को समाप्त करने के लिये केंद्र और किसान संगठनों के बीच बुधवार को छठे दौर की वार्ता चल रही है. इससे पहले की पांच दौर की वार्ता में गतिरोध खत्म करने में सफलता नहीं मिल पाई थी. केंद्र सरकार जहां इन नए कृषि कानूनों को बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही है, वहीं किसानों को आशंका है कि इससे मंडी और एमएसपी की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं