राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर की अपनी हालिया यात्रा के दौरान एक दलित परिवार की रसोई में पहुंचे. उन्होंने इसका एक वीडियो भी ‘एक्स' पर साझा किया, जिसमें वो खाना बनाने में मदद करते देखे जा सकते हैं. राहुल गांधी ने वहां खाना कैसे पकाते हैं? किचन में क्या-क्या बनता है और इसके सामाजिक तथा राजनीतिक महत्व के बारे में भी चर्चा की.
कोल्हापुर के ऊंचाओन गांव में एक दलित किसान अजय तुकाराम सनदे के घर पहुंचे राहुल गांधी ने न सिर्फ परिवार के साथ खाना खाया बल्कि उसे तैयार करने में मदद भी की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सनाडे परिवार ने कहा कि राहुल गांधी को पहले हमने पानी और चाय पिलाई. बाद में उन्होंने कहा कि उन्हें भूख लग रही है और उन्होंने स्वेच्छा से हमारी रसोई में हम सभी के लिए कुछ तैयार करने की इच्छा जताई.
उन्होंने कहा, ‘‘कोल्हापुर, महाराष्ट्र में मुझे अपने घर सम्मान के साथ बुलाकर रसोई में हाथ बंटाने का मौका दिया. हमने मिलकर चने के साग की सब्ज़ी 'हरभऱ्याची भाजी' और बैंगन के साथ तुवर दाल बनाई.''
दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं। जैसा शाहू पटोले जी ने कहा, “दलित क्या खाते हैं, कोई नहीं जानता।”
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 7, 2024
वो क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, और इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इस जिज्ञासा के साथ, मैंने अजय तुकाराम सनदे जी और अंजना तुकाराम सनदे जी के साथ एक दोपहर… pic.twitter.com/yPjXUQt9te
राहुल गांधी ने कहा कि दलित बहुजनों को हिस्सेदारी और अधिकार संविधान देता है, और उस संविधान की रक्षा कांग्रेस करेगी. उनके मुताबिक, खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के दस्तावेजीकरण के महत्व पर चर्चा की गई.
कांग्रेस नेता ने कहा कि समाज में सभी की सच्ची समावेशिता और समानता तभी संभव होगी जब हर एक भारतीय दिल में भाईचारे की भावना के साथ प्रयास करे.
दलितों के साथ होने वाले भेदभाव को लेकर शाहू पटोले ने कहा कि मेरे गांव में उच्च जाति के लोग मेरे घर पर पानी या एक कप चाय भी नहीं पीते. उन्होंने कहा कि अब वो मेरा सम्मान करते हैं, लेकिन मेरी जाति का नहीं. लोग यहां भेदभाव के कारण अपनी जाति और उपनाम छिपाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं