विज्ञापन

मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम से मिले राहुल-प्रियंका, ब्रेकफास्ट मीटिंग में दिखा अनोखा अंदाज, देखें तस्वीरें

ब्रिक्स समिट में शामिल होने दिल्ली पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई है. इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम से मिले राहुल-प्रियंका, ब्रेकफास्ट मीटिंग में दिखा अनोखा अंदाज, देखें तस्वीरें
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम.
NDTV
नई दिल्ली:

ब्रिक्स समिट में शामिल होने दिल्ली पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने आज सुबह कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की. इसकी तस्वीरें भी सामने आईं हैं. जिसमें मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी नजर आ रही हैं. दोनों नेताओं ने नाश्ते पर हुई इस मुलाकात के दौरान भारत-मलेशिया संबंधों को लेकर चर्चा की. कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की इब्राहिम के साथ नाश्ते पर हुई मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं.

ब्रिक्स समिट से इतर हुई राहुल और अनवर की मुलाकात

यह मुलाकात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अनवर इब्राहिम के बीच एक दिन पहले हुई बातचीत के बाद हुई है. मोदी और इब्राहिम के बीच हुई वार्ता में व्यापार, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचे और रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग पर विशेष रूप से चर्चा हुई थी. दोनों नेताओं की मुलाकात यहां आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई थी. मलेशिया ब्रिक्स समूह का साझेदार देश है.

राहुल-अनवर मुलाकात की चार तस्वीरें, दूसरी में दिखा अनोखा अंदाज

इस मुलाकात से जुड़ी चार तस्वीरें कांग्रेस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की है. जिसमें एक में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के दाएं-बाएं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नजर आ रहे हैं. दूसरी तस्वीर में राहुल गांधी और अनवर इब्राहिम एक-दूसरे से हाथ मिलाते बेहद गर्मजोशी से मिलते नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में अनवर इब्राहिम राहुल गांधी का बाजू थामे मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. अन्य दो तस्वीरों में सभी नेता ब्रेकफास्ट टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं. 

पाकिस्तान से जुड़े आंतकवाद के सवाल को टाल गए थे अनवर इब्राहिम

ब्रिक्स के लिए दिल्ली पहुंचे मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू एनडीटीवी ने किया. बातचीत में मलेशिया के प्रधानमंत्री खुद कई मुद्दों पर क्लियर नहीं दिखाई दिए. उन्होंने इज़रायल को 'स्टेट टेररिज़्म' (सरकारी आतंकवाद) को बढ़ावा देने वाला बताया, लेकिन पाकिस्तान के 'स्टेट स्पॉन्सर ऑफ़ टेररिज़्म' होने के मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया. इस बारे में उनसे एनडीटीवी की तरफ से काफी सवाल किए गए पर उन्होंने कोई क्लियर स्टैंड नहीं लिया.

यह भी पढ़ें - मलेशिया के PM ने गाजा युद्ध को "इजरायली आतंकवाद" कहा, पाकिस्तान से जुड़े आतंकवाद के सवाल को टाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Malaysian PM Anwar Ibrahim, Brics Summit, BRICS Summit Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com