विज्ञापन

राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष का विरोध, स्पीकर की नसीहत- बिल पर बोलें

राहुल गांधी की ओर से बार-बार एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया गया, जिसपर लोकसभा में खूब हंगामा मचा. आखिर में लोकसभा अध्यक्ष को कहना पड़ा कि इस शब्द को हटा दिया गया है.

राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल, सत्ता पक्ष का विरोध, स्पीकर की नसीहत- बिल पर बोलें
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर मचा बवाल
  • लोकसभा में पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के बयान पर खूब हंगामा हुआ
  • राहुल गांधी ने कहा कि 3 कैटेगरी हैं- एक स्टूडेंट्स, दूसरा इडियट और तीसरे अंधभक्त जो उस इडियट को फॉलो करते हैं
  • सत्ता पक्ष ने सदन में इस्तेमाल किए गए शब्दों पर खूब आपत्ति जताई, आखिर में अध्यक्ष ने कहा शब्द हटा दिए गए हैं

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिसपर खूब बवाल हुआ. वो शब्द था अंधभक्त और इडियट. राहुल गांधी ने इस शब्द का कई बार इस्तेमाल किया. सत्ता पक्ष ने इसपर कड़ा विरोध जताया. संसदीय कार्यमंत्री मंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे असंसदीय भाषा बताते हुए इसपर आपत्ति जताई.

लोकसभा में क्या हुआ? 

सदन में चर्चा के दौरान राहुल ने कहा कि एक छात्रा ने उनसे कहा है कि छात्र सच अपने सीने पर सच पहनकर चलते हैं. राहुल गांधी बोले, "उस छात्रा ने कहा कि स्टूडेंट सच्चाई को अपनी छाती पर पहनकर चलते हैं. जबकि दूसरे तरह के लोगों को एक इमेज की जरूरत होती है. वह इडियट यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि वह भगवान है. इसलिए, उसे एक इमेज बनानी पड़ती है."

राहुल ने आगे कहा, "कुल मिलाकर तीन कैटेगरी हैं. एक स्टूडेंट्स, दूसरा इडियट और तीसरे अंधभक्त जो उस इडियट को फॉलो करते हैं. ये तीन कैटेगरी हैं."

राहुल गांधी की ओर से बार-बार इडियट शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हुए संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे असंसदीय भाषा कहा. उन्होंने कहा कि राहुल ने जो शब्द इस्तेमाल किया वो असंसदीय शब्द है. "मैं नहीं कह रहा हूं ये रूलबुक है. इसके बारे में जानकारी रखनी चाहिए राहुल गांधी को. बार-बार उस शब्द का इस्तेमाल किया है, इसपर हम आपत्ति जताते हैं, गलती तो राहुल गांधी की है क्यों इस शब्द का इस्तेमाल किया. इसपर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि मैं किसी को कुछ नहीं कह रहा हूं.

राहुल गांधी ने कहा कि अगर इनको शब्द नहीं अच्छा लगता तो मैं दूसरा शब्द दे देता हूं. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बीच में उन्हें रोकते हुए कहा कि असंसदीय शब्द को निकाल दूंगा. मैं इडियट शब्द नहीं यूज करूंगा. राहुल गांधी का जवाब था कि अगर चाहते हैं तो मैं उसकी जगह दूसरा शब्द दे रहा हूं. इसपर ओम बिरला ने कहा कि आप विधेयक पर बोले.

विवाद बढ़ता देख राजनाथ सिंह ने दखल देते हुए लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि नेता विपक्ष द्वारा इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्द को हटा दिया जाए. इसपर ओम बिरला ने कहा कि इस शब्द को हटा दिया गया है.

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी लोकसभा में बोले- छात्रों का आंदोलन हिंसा नहीं था, हर भारतीय को इस पर गर्व होना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Parliament Monsoon Session 2026 LIVE, NEET Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com