विज्ञापन
22 days ago

Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक बिल  (परीक्षा संशोधन बिल) लोकसभा में और राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पास हो गया. इससे पहले राहुल गांधी के भाषण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोकझोंक हुई. राहुल गांधी के कुछ शब्दों पर और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर सत्ता पक्ष ने काफी आपत्ति जताई. इसके बाद मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी राहुल गांधी पर कटाक्ष किया कि वह पीएम नहीं बन पाए तो पीएम हाउस पर धरने के लिए बैठ गए. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सदन में पूरी जिम्मेदारी और तथ्यों के साथ बात करनी चाहिए. राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि गृहमंत्री आदेश के बाद छात्रों पर गोली चलाई गई. इस पर जितेंद्र ने साफ किया कि प्रदर्शन के दौरान  कोई गोली नहीं चली और गृहमंत्री गोली चलाने का आदेश नहीं देता. गोली चलाने का आदेश मजिस्ट्रेट देता है. बिना तथ्य के बात मत कीजिए.  जितेंद्र सिंह ने राहुल पर कटाक्ष भी किया कि PM नहीं बन सके तो पीएम आवास पर जाकर बैठ गए. फिलहाल लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.  

ये भी पढ़ें-लोकसभा में कैसे टूटा सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध-इनसाइड स्टोरी

ये भी पढ़ें-पेपर बिल पर विपक्ष के 93 संशोधन, मगर कोई भी पास नहीं होगा! जानिए क्यों?

PARLIAMENT ANTI PAPER LEAK BILL LIVE UPDATES...

राज्यसभा में वंदे मातरम बिल हुआ पास

राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि राज्यसभा में भी विपक्ष का गतिरोध बना हुआ था. राज्यसभा में सरकार ने बताया कि आखिर ये बिल क्यों लाया गया है. जिसके बाद इस बिल को राज्यसभा में पास करवाया गया. इसमें वंदे मातरम के अपमान पर कड़े कानून बनाए गए हैं.

पेपर लीक बिल पास होने के बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित

लोकसभा में आज एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. 

एंटी पेपर लीक संशोधित बिल लोकसभा में पास

एंटी पेपर लीक बिल ( (परीक्षा संशोधन बिल) ) लोकसभा में पास हुआ. कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया. 

बच्चों को इडियट्स कहना गलत- राहुल के बयान पर जितेंद्र सिंह

जितेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा कि बच्चों को इडियट्स कहना गलत है. राहुल को FOMO हो गया है.

पीएम नहीं बन पाए तो पीएम आवास पर धरना किया- राहुल पर जितेंद्र सिंह का वार

राहुल गांधी पर जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि वे पीएम न बन सके तो वहां धरना किया.  उन्होंने ये भी साफ किया कि प्रदर्शन में गोली नहीं चली. राहुल के शब्द असंसदीय हैं. 

राहुल में अनुभव का अभाव, गोली चलाने का आदेश गृहमंत्री नहीं देते

जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के लिए कहा कि उनमें अनुभव का अभाव है. गोली चलाने का आदेश गृहमंत्री नहीं देते. गोली चलाने का आदेश एसडीएम, डीएम देते हैं.

राहुल बेगैरत होकर वहां से निकले- जितेंद्र सिंह

पीएम आवास पर धरने को लेकर जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बेगैरत होकर वहां से निकले. राहुल में अनुभव का अभाव है.

लोकसभा की कार्यवाही शरू, राहुल गांधी की माफी की मांग

लोकसभा की कार्यवाही फिर से शरू हो गई है. सदन में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा जारी है. सत्ता पक्ष उनकी माफी की मांग कर रहा है.

स्पीकर ओम बिराला से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी लोकसभा स्पीकर ओम बिराला से मिलने पहुंची, इस दौरान किरण रिजिजू भी वहां मौजूद हैं. 

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे शुरू होते ही सत्ता पक्ष के हंगामे के चलते दोपहर 3 बजे तक स्थगित कर दी गई. सभी सांसद राहुल गांधी की माफी की मांग पर अड़े हैं.

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक स्थगित

लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

बिना जांच के कोई भी आरोप न लगाएं-राहुल गांधी से बोले स्पीकर

राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा हो गया. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि राहुल गांधी सदन की गरिमा के हिसाब से बोलें. बिना जांच के कोई भी आरोप न लगाएं. बोलना ही है तो वह विधेयक पर बोलें.

सदन नियमों से चलता है गुस्से से नहीं- राहुल से बोले स्पीकर बिरला

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि राहुल अगर नहीं बोलना चाहते तो न बोलें, लेकिन सदन नियमों से चलता है गुस्से से नहीं. ऐसे ही किसी पर आरोप नहीं लगा सकते.

राहुल आरोप लगा रहे हैं तो सबूत भी दिखाएं- किरण रिजिजू

राहुल के आरोपों पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उनकी नेता विपक्ष से अपील है कि किसी का नाम लेना उचित नहीं है. वहीं रिजिजू ने कहा कि राहुल आरोप लगा रहे हैं तो वे सबूत दिखाएं.

किसके ऑर्डर पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया- अखिलेश यादव ने पूछा

किरण रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री पर राहुल गांधी के आरोप झूठे हैं. ये बहुत ही गंभीर बात है. इस पर अखिलेश ने पूछा कि किसके ऑर्डर पर छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया.

राहुल गांधी माफी मांगें- सत्ता पक्ष

लोकसभा में एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया है. अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर सत्ता पक्ष के सांसद नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी से माफी की मांग कर रहे हैं.

गृहमंत्रालय पर राहुल के आरोप आपत्तिजनक- किरण रिजिजू

गृह मंत्री पर राहुल गांधी के आरोपों पर सदन में हंगामा शुरू हो गया. रिजिजू ने कहा कि गृहमंत्रालय पर उनके आरोप आपत्तिजनक हैं. उन्होंने विशेषाधिकार का हनन किया है.

छात्रों के माता-पिता के पास बीजेपी को फेस करने की ताकत नहीं-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के माता-पिता बीजेपी को फेस करने की ताकत नहीं रखते हैं. लेकिन छात्रों ने साहस के साथ सबका सामना किया. छात्र अपने डर से बाहर निकले. छात्र ने चुनौती दी. उन्होंने सवाल पूछा कि आप मुझे जॉब क्यों नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कई सवाल पूछे.

गृह मंत्री की सदन में गैरमौजूदगी पर राहुल गांधी ने पूछा सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि छात्र अपने डर से बाहर आ चुके हैं. वहीं राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह की सदन में गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाए. उन्होंने सवाल पूछा कि अब छात्रों के सवालों के जवाब कौन देगा.

अमीर लीक पेपर और जॉब दोनों ले लेता है, गरीब देखता रहता है-राहुल गांधी

अपने भाषण के दौरान राहुल ने कहा कि छात्र की एक श्रेणी होती है, दो और श्रेणी ऐसी होती हैं जिसका मैं नाम नहीं लूंगा. छात्र अपने थॉट को किसी और के खिलाफ यूज नहीं करता है. कुछ अमीर लोग 30-40 लाख रुपये में पेपर पाते हैं और जॉब हासिल कर लेते हैं. गरीब और ईमानदार लोग इसमें पीछे छूट जाते हैं. सबकुछ का निजीकरण किया जा रहा है. पेपर लीक में एक एग्जाम में कुछ होता है किसी अन्य एग्जाम में कुछ और होता है. प्राइवेट कंपनी एग्जाम में पेपर चेक होते हैं.

राहुल की असंसदीय भाषा को कार्यवाही से हटा दिया जाए- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं बहुत ही विनम्रता पूर्वक अनुरोध करता हूं. नेता विपक्ष ने जो असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया है, उसको कार्यवाही से निकाल दिया जाए.

आप चाहते हैं कि केवल बीजेपी बोले तो मैं अपनी सीट पर बैठ जाता हूं-राहुल गांधी

इडियट शब्द पर राहुल ने कहा कि ये शब्द असंसदीय तब होता जब मैं किसी सदस्य के खिलाफ इस शब्द का यूज करता. मैं केवल एक बात रख रहा हूं. सर आप चाहते हैं कि केवल बीजेपी बोले तो मैं अपनी सीट पर बैठ जाता हूं. मैं बोलता हूं रिजिजू खड़े हो जाते हैं. लीजिए वो फिर से आ गए. 

लोकसभा में राहुल गांधी का भाषण फिर से शुरू

राजनाथ सिंह के दखल के बाद राहुल गांधी ने अपना भाषण फिर से शुरू किया. उन्होंने कहा कि छात्र शिक्षा व्यवस्था से नाखुश हैं. पेपर लीक से लेकर जांच तक हर स्तर पर गड़बड़ी हुई.

राहुल सदन में मर्यादित और संसदीय शब्दों का चयन करें- स्पीकर ओम बिरला

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन की मर्यादा बनाए रखी जाए. सदन में ऐसे शब्दों का चयन किया जाए, जो मर्यादित और संसदीय हों. वहीं राहुल ने कहा कि मेरे शब्द किसी सांसद के खिलाफ वहीं हैं.

राहुल इमोशनल चेहरा दिखाकर हाउस को गुमराह नहीं करें-रिजिजू

राहुल गांधी ने कहा कि मैं जैसे ही अपना मुंह खोलता हूं पूरा सत्ता पक्ष हंगामा करने लगता है. रिजिजू ने कहा कि राहुल जी अच्छा डिबेट चल रहा है, आप ऐसी स्थिति खड़ी नहीं करिए, स्पीकर ने जिक्र किया हमारे पीएम को बोलने नहीं दिया राष्ट्रपति के अभिभाषण में. आज आपने असंदीय भाषा का इस्तेमाल किया. एक नियम पढ़कर सुनाया. यही मैंने जिक्र किया. बाकी हमारे साथियों ने भी कहा है आप भाषण कीजिए. इतना ही तो है, आप बहुत ही इमोशनल चेहरा दिखाकर हाउस को गुमराह नहीं कर सकते हैं.

मैं बोलता हूं तो हंगामा शुरू हो जाता है-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि सदन चलाना स्पीकर की जिम्मेदारी है. वहीं उन्होंने अपना भाषण जारी रखने से इनकार कर दिया. रिजिजू ने कहा कि अपना भाषण जारी रखिए इस पर राहुल ने कहा कि मैं बोलता हूं तो हंगामा शुरू हो जाता है. 

राहुल गांधी असंसदीय शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं- किरण रिजिजू

राहुल गांधी के लोकसभा में इडियट शब्द के इस्तेमाल पर संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि हम आपत्ति जताते हैं कि आपने बार-बार एक शब्द का इस्तेमाल किया है. आप असंसदीय शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस पर राहुल ने कहा कि ये मैंने आपके लिए इस्तेमाल नहीं किया. मैं इडियट शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा.

अंधभक्त वो हैं जो खुद को भगवान समझते हैं-राहुल गांधी

राहुल ने कहा कि छात्रा ने कहा कि छात्र सच अपने सीने पर सच पहनकर चलते हैं. उसने कहा कि कुछ लोग इमेज लेकर चलते हैं लेकिन वो इडियट ये मानकर चलते हैं कि उन्हें सबकुछ आता है. फिर मैंने पूछा कि ये छात्र भी है और ये इडियट भी है. फिर मैंने पूछा कि तीसरी कैटिगरी कहां जाती है, अंधभक्त कहां आती है. जो अपने आपको को भगवान समझते हैं.राहुल ने कहा कि अंधभक्त वो है जो इडियट को भगवान समझता है

सोचिये युवा आज सड़क पर क्यों उतरा?

राहुल ने कहा कि सोचिये कि एक युवा आज सड़क पर क्यों उतरा. क्यों कि आज युवा के लिए सच्चाई अहम है. इसीलिए छात्रों को सड़क पर उतरना पड़ा.

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण में ‘इडियट’ शब्द पर बवाल

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण में ‘इडियट’ शब्द पर बवाल हो गया. सत्ता पक्ष ने इसका विरोध किया. वहीं  स्पीकर बिरला ने नसीहत दी कि बिल पर बोलें. 

ये 'इडियट' किसी की नहीं सुनते हैं- लोकसभा में राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि डॉक्टर से लेकर इंजीनियर तक स्टूडेंट हो सकते हैं. ये इडियट किसी की नहीं सुनते हैं. इस दौरान राहुल ने कहा कि मैं आपके बारे में नहीं बोल रहा हूं. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि हम विधेयक पर चर्चा कर रहे हैं, राहुल ने कहा कि मैं वही कर रहा हूं, मैं छात्र को डिफाइन करना चाहता हूं. छात्रा ने मुझे कहा कि छात्र का लक्ष्य होता है कि वो सच्चाई के पीछे दौड़ता रहता है. उसके लिए सच्चाई मीठी होती है. जैसे गांधी ने कहा था कि इस घर की खिड़की सभी के लिए खुली हुई है.

छात्रों को पता है कि ज्ञान भी लगातार बदल रहा है-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि छात्र समझते हैं कि दुनिया लगातार बदल रही है. छात्रों को पता है कि ज्ञान भी लगातार बदल रहा है. मैंने इसके बाद छात्र से अगला सवाल पूछा अन्य कौन हैं, उन्होंने कहा कि कुछ अलग ग्रुप हैं जो छात्र नहीं है. वो मानकर चलते हैं कि वो सबकुछ जानते हैं. वो मानते हैं कि दुनिया एक जगह है. उनका मानना है कि ज्ञान उनके अंदर से आता है, वो मानते हैं कि वो भगवान हैं. वो मानते हैं कि दुनिया में जो कुछ भी है वो उनको आता है, वो सुनते नहीं है, वो अहंकारी हैं. राहुल ने कहा कि जब मैंने उनसे पूछा कि आप उन्हें क्या कहते हैं तो छात्र ने कहा कि मैं उन्हें बेवकूफ कहती हूं

छात्र का मतबल ओपन माइंड और ओपन हार्ट- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि मैं नेक्स्ट जेनरेशन के बारे में अपना भाषण देना चाहता था. मैंने सोचा कहां से मैं शुरू करूं. फिर मैंने सोचा कि जिन छात्रों के साथ मेरी बातचीत हुई थी वहां से शुरू करूं. एक युवा लड़की ने मुझे काफी अच्छा प्रोस्पेक्टिव दिया. मैंने लड़की से पूछा कि आपने कहा कि आप छात्र हैं, इसका क्या मतलब है. क्या इसका मतलब ये है कि आप कॉलेज में पढ़ती हैं, किताब पढ़ती हैं, आप मुझे उत्तर दीजिए. उनसे कहा कि छात्र का मतबल ओपन माइंड और ओपन हार्ट होता है

बीजेपी के लोगों के अपने बच्चों से पूछें, जंतर-मंतर पर क्या गलत था-राहुल गांधी

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि मैं काफी उत्साहित था, देश के भविष्य द्वारा मुझे भरोसा दिलाया गया है वो खुद को सुरक्षित करेंगे. बीजेपी में मेरे दोस्त समेत सभी राजनीतिक दलों को इसको मानना चाहिए. बीजेपी के लोगों के अपने बच्चों से जाकर पूछना चाहिए कि वो बच्चे जो कर रहे थे वो क्या गलत था. जो भी हुआ वो गलत नहीं था सभी भारतीय को इसपर गर्व करना चाहिए.

‘जंतर मंतर पर जो हुआ उसपर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए-राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा सम्मान चाहते हैं, मैं छात्रों की राय से सहमत हूं. उन्होंने कहा कि ‘जंतर मंतर पर जो हुआ उसपर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए’

छात्रों का आंदोलन हिंसा नहीं बल्कि अभिव्यक्ति था-राहुल गांधी

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर राहुल गांधी गांधी ने कहा कि छात्रों का आंदोलन हिंसा नहीं था, बल्कि वह अभिव्यक्ति थी.

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर बोल रहे राहुल गांधी

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर राहुल गांधी ने अपनी बात रखनी शुरू कर दी है. 

लोकसभा में सांसद हनुमान बेनीवाल के बाद बोलेंगे राहुल गांधी

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर फिलहाल राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल अपनी बात रख रहे हैं. उनके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोलेंगे.

राहुल गांधी लोकसभा पहुंचे, थोड़ी देर में पेपर लीक बिल पर बोलेंगे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लोकसभा पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में वे पेपर लीक बिल पर बोलेंगे.

लोकसभा में विपक्ष के रवैयाे पर स्पीकर ओम बिरला की चेतावनी

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही गृह मंत्री सदन में आओ, सदन में आओ के नारे लगने लगे.इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा भी कि अगर आप सदन नहीं चलाना चाहते, तो मैं इसे बंद कर दूंगा. उन्होंने विपक्षी सदस्यों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसको आना है, किसको नहीं आना ये आप तय नहीं करेंगे.

यह बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला विधेयक-जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर दूसरे दिन की चर्चा की शुरुआत बिहार के सुपौल से जेडीयू सांसद दिलेश्वर कामत ने की. उन्होंने इस बिल को एनडीए सरकार के प्रति लोगों में उम्मीद और भरोसा जताने वाला बताते हुए कहा कि यह बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने वाला विधेयक है.

NTA चेयरमैन को क्यों नहीं हटाया गया- सांसद पप्पू यादव

लोकसभा में सांसद पप्पू यादव ने पूछा कि पेपर लीक के बाद भी NTA चेयरमैन को क्यों नहीं हटाया गया.

लोकसभा में जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक 2026 पेश

लोकसभा में आज जन्म और मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक 2026 पेश हो गया है. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस बिल को पेश किया.

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर दूसरे दिन चर्चा शुरू हो गई है. दोपहर 2 बजे जितेंद्र सिंह जवाब देंगे. 

जिद से संसद नहीं चलती-ओम बिरला

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि जिद से संसद नहीं चलती है.

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा का आज दूसरा दिन

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा का आज दूसरा दिन है. दोपबहर 12.30 बजे वह सदन में अपनी बात रखेंगे.

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. 

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा होगी शुरू

लोकसभा में थोड़ी देर में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू होगी.

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर शुरू

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे एक बार फिर से शुरू हो गई है. विपक्ष के हंगामे के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था.

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है. 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर संसद के बाहर सपा का विरोध-प्रदर्शन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर संसद भवन के बाहर समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन चल रहा है. 

इमरजेंसी में मुझे भी गिरफ्तार किया गया था-जेपी नड्डा

खरगे के सवाल पर जेपी नड्डा ने कहा कि मैं खुद भी छात्र रहा हूं, इमरजेंसी में मुझे भी गिरफ्तार किया गया था. 

आज लोकतंत्र खतरे में हैं-राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे

नीट पेपर लीक विरोध में छात्रों पर लाठीचर्ज मामले में राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. आज लोकतंत्र खतरे में हैं.

सत्ता पक्ष के सांसदों का संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन

सत्ता पक्ष के सांसदों ने झारखंड में JPSC, JSCC समेत भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों को लेकर सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

राज्यसभा में भी विपक्ष का जोरदार हंगामा

राज्यसभा की कार्यवाही जारी है. उच्च सदन में भी विपक्ष का जोरदार हंगामा जारी है. 

हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. 

उम्मीद है राहुल गांधी एंटी पेपर लीक बिल पर बोलेंगे-किरण रिजिजू

 केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के लोग कल बिल पर ना बोलकर राजनीति कर रहे थे. आज हम उम्मीद करते हैं कि राहुल गांधी और बाकी लोग बिल पर बोलेंगे. 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में संसद के बाहर सपा का प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य पार्टी सांसदों ने सदन के बाहर अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी व गबन मामले के खिलाफ प्रदर्शन किया.

सरकार कह देती कि छात्रों के खिलाफ मुकदमे नहीं होंगे तो बात स्पष्ट हो जाती-अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इसलिए हमने कहा कि सदन में एक बार बयान आ जाता और सरकार ये कह देती कि किसी (NEET पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों) के खिलाफ मुकदमे नहीं होंगे तो बात स्पष्ट हो जाती. 

प्रह्लाद जोशी पर राहुल और प्रियंका गांधी की भाषा स्वीकार्य नहीं- संजय सरावगी

बिहार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के खिलाफ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के आरोपों पर कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं, वो किसी हाल में स्वीकार्य नहीं है.  

चेहरे जरूर बदले गए लेकिन दागदार की स्थिति अभी भी है-कांग्रेस नेता सुखदेव भगत

कांग्रेस नेता सुखदेव भगत ने शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर कहा कि ये दिखाता है कि उनकी नीयत क्या है. इससे उनकी मंशा परिलक्षित होती है. हम कह सकते हैं कि चेहरे जरूर बदले गए हैं लेकिन दागदार की स्थिति अभी भी है. 

प्रह्लाद जोशी पहले अपना पक्ष स्पष्ट करें-कांग्रेस नेता उदित राज

कांग्रेस नेता उदित राज ने शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी  के बयान पर कहा कि ये बात सभी लोग जानते हैं कि ये लोग कुतर्क करते ही हैं, वोटबाजी करते हैं. प्रह्लाद जोशी को स्पष्टीकरण देना चाहिए. उन पर जो आरोप लगे हैं, वे उसका स्पष्टीकरण दें. वे तो उल्टा आरोप लगाने वाले पर ही आरोप लगा रहे हैं. पहले वे अपने पक्ष को स्पष्ट करें. 

लोकसभा के आज के एजेंडा में 3 बिल

  1. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026 (चर्चा)
  2. सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2026 (पेश)
  3.  जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 (पेश)

अमित शाह, जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में और संशोधन करने वाले बिल को पेश करने की अनुमति का प्रस्ताव रखेंगे.

कांग्रेस सांसद की राज्यसभा में राम जन्मभूमि मामले पर चर्चा की मांग

कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने राज्यसभा में एक स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है, जिसमें "श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के हिसाब-किताब और कामकाज की सरकार द्वारा व्यापक और स्वतंत्र ऑडिट कराने की ज़रूरत" पर चर्चा करने की मांग की गई है. 

लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में 'दल-बदल विरोधी नया कानून' के स्वरूप पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. 

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद की कावेरी जल विनियमन समिति के आदेश पर चर्चा की मांग

कांग्रेस सांसद प्रवीण चक्रवर्ती ने राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. इसमें कावेरी जल विवाद को लेकर 27 जुलाई 2026 को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा सदन में दिए गए गुमराह करने वाले जवाब और कर्नाटक को तुरंत 4 TMC फीट पानी छोड़ने का निर्देश देने वाले कावेरी जल विनियमन समिति के आदेश पर चर्चा करने की मांग की गई है.

लोकसभा में अखिलेश यादव का दावा

लोकसभा में मंगलवार को पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सरकार केवल कानून में संशोधन कर रही है, जबकि जरूरत पूरी व्यवस्था में बदलाव की है. उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में 20 परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं.

एंटी-पेपर लीक कानून पर सुप्रिया सुले की मांग

NCP (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने एंटी-पेपर लीक कानून को लेकर केंद्र सरकार से संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस समिति में विपक्ष के सदस्यों को भी शामिल किया जाना चाहिए, ताकि पेपर लीक रोकने के लिए एक मजबूत और प्रभावी कानून तैयार किया जा सके.

एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा के बाद राज्यसभा में होगा पेश

एंटी पेपर लीक बिल आज अगर लोकसभा से पास हो जाता है तो फिस इसे चर्चा के लिए राज्यसभा ंमें पेश किया जाएगा.

लोकसभा में प्रियंका गांधी का शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर निशाना

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मंगलवार को लोकसभा में एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान मौजूदा शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी को निशाने पर लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि एक ऐसे व्यक्ति को इस पद पर आसीन किया गया जिसने एक गर्भवती महिला के आरोपियों की रिहाई पर अपनी सहमति जताई.

एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा में आज राहुल गांधी होंगे शामिल

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपनी बात रखेंगे. मंगलवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भी चर्चा में हिस्सा लिया था.

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर आज भी चर्चा जारी रहेगी

संसद के मानसून सत्र के दसवें दिन आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर मंगलवार को शुरू हुई चर्चा जारी रहेगी. मंगलवार को विपक्ष ने बिल पर अपनी बात रखा थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session LIVE, Lok Sabha Live, Rajya Sabha Live, Anti Paper Leak Bill Debate, Neet Row
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com