विज्ञापन

'E20 पेट्रोल के नाम पर हो रहा फ्रॉड, मिला रहे 20% से ज्यादा एथेनॉल', राहुल गांधी का दावा

राहुल ने कहा कि सरकारी हों या प्राइवेट कंपनियां, सब पेट्रोल में लिमिट से ऊपर एथेनॉल मिला रही हैं. उनकी लैब ने एथेनॉल की मात्रा रिपोर्ट में लिखी ही नहीं. मतलब जनता से पैसा महंगे पेट्रोल का लिया जा रहा है और टंकी में एथेनॉल भरा जा रहा है.

'E20 पेट्रोल के नाम पर हो रहा फ्रॉड, मिला रहे 20% से ज्यादा एथेनॉल', राहुल गांधी का दावा
पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला
फाइल फोटो
  • राहुल गांधी ने केंद्र पर पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक एथेनॉल मिलाने का आरोप लगाया
  • कर्नाटक सरकार द्वारा लिए गए पेट्रोल सैंपल की जांच में 14 में से 11 में 20% से ज्यादा एथेनॉल पाया गया
  • जांच रिपोर्ट के अनुसार IOCL में 31.2 प्रतिशत और HPCL में 30.5 प्रतिशत एथेनॉल की मात्रा पाई गई है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाए जाने को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने E20 पेट्रोल के नाम पर जनता को ठगे जाने का आरोप लगाया. राहुल ने कहा कि E20, 420 बन गया है, जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी किया जा रहा है, क्यों कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत से ज्यादा एथेनॉल मिलाया जा रहा है.  राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार द्वार पेट्रोल के सैंपल की जांच लैब में कराए जाने का हवाला देते हुए कहा कि सरकार कहती है कि पेट्रोल में सिर्फ 20% एथेनॉल है. लेकिन कर्नाटक सरकार की लैब रिपोर्ट में 20 प्रतिशत से ज्यादा एथेनॉल पाया गया है. कर्नाटक सरकार ने 7 जिलों से पेट्रोल के सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जांच करवाई थी. इसके नतीजे सरकार के दावों से एकदम उलट निकले हैं.

राहुल गांधी ने बताया पेट्रोल में कितना एथेनॉल?

राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार द्वारा जांच करवाए गए पेट्रोल की लैब जांच रिपोर्ट अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की है, जिसके मुताबिक, पेट्रोल के 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज्यादा एथेनॉल पाया गया है. वहीं IOCL में 31.2%, HPCL में 30.5% एथेनॉल होने की बात सामने आई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

पेट्रोल में मिलाया जा रहा लिमिट से ज्यादा एथेनॉल

कांग्रेस नेता ने कहा कि IOCL, HPCL, BPCL, Nayara, Shell, सरकारी हों या प्राइवेट, सब कंपनियां लिमिट से ऊपर एथेनॉल मिला रही हैं. कंपनियों ने अपनी लैब ने एथेनॉल की मात्रा रिपोर्ट में लिखी ही नहीं. मतलब जनता से पैसा महंगे पेट्रोल का लिया जा रहा है और उनकी गाड़ी की टंकी में  एथेनॉल भरा जा रहा है. उन्होंने पूछा कि नुकसान किसका हो रहा है? इसका जवाब खुद देते हुए उन्होंने कहा कि नुकसान जनता का हो रहा है.

आपकी गाड़ी की टंकी में क्या डाला जा रहा?

उन्होंने कहा कि आपकी गाड़ी इतना एथेनॉल पचाने के लिए बनी ही नहीं है. पेट्रोल में इतना एथेनॉल होने का मतलब साफ है कि गाड़ी का माइलेज घटेगा, जिसकी वजह से बार-बार मैकेनिक के चक्कर लगाने पड़ेंगेय .यह को शौक से ली गई गाड़ी की बर्बादी है. जबकि पेट्रोल पंप पर ये कहीं लिखा तक नहीं है कि आपकी गाड़ी की टंकी में क्या डाला जा रहा है. जनता के पास चुनने का कोई विकल्प ही नहीं है.

20% से ज्यादा एथेनॉल मिलावट पर एक्शन कब?

सरकार से सवाल करते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है? पेट्रोल में असल में कितना एथेनॉल है? उन्होंने पूछा कि 20 प्रतिशत से ज्यादा मिलावट करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी? आपकी नीतियों से असल में फायदा किसे हो रहा है?

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-E20 की जगह पेट्रोल में 31% एथेनॉल वाले कर्नाटक सरकार के दावों पर तेल कंपनियों का पलटवार, लैब रिपोर्ट पर सवाल


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Ganhi, Petrol Ethanol Blending, Petrol Ethanol Percentage, Petrol Ethanol Percentage India, Rahul Gandhi On Pm Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com